होम बनारस रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया 1.63 करोड़ का सोना, 2 तस्कर गिरफ्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 25, 2024 11:38 PM

बनारस रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया 1.63 करोड़ का सोना, 2 तस्कर गिरफ्तार

बनारस रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया 1.63 करोड़ का सोना, 2 तस्कर गिरफ्तार

बनारस रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया 1.63 करोड़ का सोना, 2 तस्कर गिरफ्तार

बनारस रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात डीआरआई की वाराणसी इकाई ने बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की एसी बोगी बी-5 से दो तस्करों को 2.368 किग्रा सोना के साथ गिरफ्तार किया। इसकी कीमत करीब एक करोड़ 63 लाख 81 हजार 91 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार तस्कर पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदनीपुर के फतेबार (देवरा) निवासी आशीष राणा और नई दिल्ली के करोल बाग के अशोक विहार निवासी तपस मिद्या को शनिवार को रिमांड मजिस्ट्रेट वर्तिका शुभानंद की कोर्ट में पेश किया गया।

विशेष लोक अभियोजन अधिकारी उदय बहादुर सिंह ने डीआरआई की ओर से पक्ष रखा। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों ने बताया कि बरामद सोना बांग्लादेश और म्यांमार के रास्ते पश्चिम बंगाल लाया गया था। पश्चिम बंगाल से दूसरे तस्कर इसे लेकर वाराणसी पहुंचे थे। वे दोनों बनारस से सोना और गहने लेकर नई दिल्ली जा रहे थे।

दिल्ली में ज्वेलरी शॉप पर देना था सोना

आशीष राणा और तापस मिद्या से पूछताछ के बाद डीआरआई टीम सिंडिकेट में शामिल अन्य सदस्यों से भी पूछताछ करेगी। दोनों ने जब्त किया गया सोना विदेशी मूल का है। जिसे तस्करी करके लाया गया है। वे इसे दिल्ली के प्रशांत हनरा नामक सर्राफ को देने के लिए ले जा रहे थे। वह आभूषण की दुकान चलाता है। वाराणसी में हनी ज्वेलरी नामक आभूषण की दुकान के जरिये चंदू नामक व्यक्ति से दोनों सोना मिला था। डीआरआई की टीम वाराणसी और नई दिल्ली के ज्वेलरी कारोबारियों से भी पूछताछ करेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)