होम टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम हुई रवाना,

समाचारखेल Alert Star Digital Team May 25, 2024 11:36 PM

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम हुई रवाना,

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम हुई रवाना,

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम हुई रवाना,

वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम शनिवार को न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गई है। भारतीय टी20 विश्व कप स्क्वॉड में शामिल टीम के ज्यादातर खिलाड़ी एयरपोर्ट पर नजर आए हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बस से उतरने के बाद कुछ फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए भी दिखे। टी20 विश्व कप में भारत को पहला मैच पांच जून को आयरलैंड से और नौ जून को पाकिस्तान से खेलना है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कोचिंग स्टाफ शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। हालांकि विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी पहले अमेरिका के लिए रवाना होने वाले पहले बैच के साथ नजर नहीं आए। भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि टी20 स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ियों की आईपीएल टीम जारी सीजन (आईपीएल 2024) से बाहर हो गई है, ऐसे में सभी खिलाड़ी जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे।

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे समय बाद टीम से जुड़े हैं। 2022 में पंत भयंकर कार एक्सीडेंट में चोटिल हो गए और करीब 14 महीने बाद वह वापसी करने में कामयाब हुए हैं। आईपीएल 2024 में वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आए और पूरा सीजन खेला। विकेटकीपिंग के साथ-साथ उन्होंने कई शानदार पारियां भी खेली। वह आगामी टूर्नामेंट में भारत के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व प्लेयर: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)