होम इण्टरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र ने जीता सिल्वर एवं ब्रांज मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2024 08:04 PM

इण्टरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र ने जीता सिल्वर एवं ब्रांज मेडल

इण्टरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र ने जीता सिल्वर एवं ब्रांज मेडल

इण्टरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप में  सी.एम.एस. छात्र ने जीता सिल्वर एवं ब्रांज मेडल

लखनऊ, 7 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्र अब्दुल्ला खान ने इण्टरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल एवं ब्रांज मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह चैम्पियनशिप शिटो-रियू कराटे स्कूल ऑइ इण्डिया के तत्वावधान में डेलही-एनसीआर स्थित होटल रेडिशन ब्लू में सम्पन्न हुई, जिसमें कई देशों के बाल कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चैम्पियशन के अन्तर्गत सी.एम.एस. छात्र अब्दुल्ला ने बिलो ब्राउन बेल्ट कैटेगरी में सिल्वर मेडल एवं ब्राउन-ब्लैक बेल्ट कैटेगरी में कांस्य पदक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस होनहार बाल खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। 

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)