होम मैंने आपके लिए प्रार्थना की है, 40 सीट तो पार हो जाओ; कांग्रेस पर PM मोदी का तंज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2024 07:57 PM

मैंने आपके लिए प्रार्थना की है, 40 सीट तो पार हो जाओ; कांग्रेस पर PM मोदी का तंज

मैंने आपके लिए प्रार्थना की है, 40 सीट तो पार हो जाओ; कांग्रेस पर PM मोदी का तंज

मैंने आपके लिए प्रार्थना की है, 40 सीट तो पार हो जाओ; कांग्रेस पर PM मोदी का तंज

पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में बुधवार को अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर तंज कसे। उन्होंने सोमवार को लोकसभा में अपने भाषण में एनडीए के 400 पार जाने की भविष्यवाणी की थी। वहीं अब कांग्रेस को लेकर कहा कि मैंने आपके लिए प्रार्थना की है कि आप कम से कम 40 सीट तो पार कर जाओ।

लोकसभा में खरगे की जुबान फिसलने वाले भाषण का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपने एनडीए को 400 सीटों को आशीर्वाद दिया। आपका यह आशीर्वाद मेरे सिर-आंखों पर। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को मैं बहुत ध्यान से सुन रहा था, लेकिन उस पर धन्यवाद नहीं दे पाया।

पीएम मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल से आपके आगे चैलेंज आया है कि कांग्रेस 40 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 बचा पाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तो अब अपनी सोच से भी पिछड़ी हो गई है। अब तो इन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर लिया है। देखते ही देखते इतना बड़ा दल ऐसा गिरा है कि हमारी आपके प्रति संवेदना है। लेकिन डॉक्टर क्या करेगा, यदि मरीज ही...। इस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोट दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने दर्जनों बार सरकारों को रातोंरात बर्खास्त कर दिया था। जिसने देश के संविधान को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया था, अखबारों पर ताले लगाने की कोशिश की थी। अब वही पार्टी हमें लोकतंत्र को लेकर ज्ञान देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को तोड़ने के नए नैरेटिव गढ़ने लगी है। इतना तोड़ दिया, क्या यह कम नहीं है। अब दक्षिण बनाम उत्तर की बातें हो रही हैं। यही पार्टी हमें लोकतंत्र पर ज्ञान दे रही है। इसने भाषा के नाम पर भी देश को बांटा। इसे अलगाववाद और आतंकवाद को पनपने दिया।

स्पेशल कमांडर नहीं थे तो खूब बोले खरगे, लगा दिए चौके-छक्के

उन्होंने खरगे के सोमवार के भाषण के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी के न रहने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि खरगे जी ने लंबा भाषण दिया और खूब बोले। मैं सोच रहा था कि आखिर इतना लंबा बोलने की उन्हें आजादी कैसे मिली। इसकी वजह यह थी कि दो स्पेशल कमांडर जो रहते हैं, वह नहीं थे। मुझे लगता है कि उस दिन खरगे ने उस गाने जैसी बात की कि ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा। मल्लिकार्जुन खरगे जी के सामने अंपायर और कमांडर नहीं थे तो उन्हें चौके-छक्के मारने में मजा आ रहा था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)