होम महाराष्ट्र में मजबूत हुआ INDIA गठबंधन, महाविकास अघाड़ी में शामिल हो गई प्रकाश आंबेडकर की पार्टी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2024 09:38 PM

महाराष्ट्र में मजबूत हुआ INDIA गठबंधन, महाविकास अघाड़ी में शामिल हो गई प्रकाश आंबेडकर की पार्टी

महाराष्ट्र में मजबूत हुआ INDIA गठबंधन, महाविकास अघाड़ी में शामिल हो गई प्रकाश आंबेडकर की पार्टी

महाराष्ट्र में मजबूत हुआ INDIA गठबंधन, महाविकास अघाड़ी में शामिल हो गई प्रकाश आंबेडकर की पार्टी

प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) भी अब महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा बन गई है। सोमवार को एमवीए ने पत्र जारी कर कहा कि तीनों पार्टियां (एनसीपी, शिवसेना यूबीडी और कांग्रेस) वीबीए को गठबंधन में शामिल करने पर सहमत हैं।

ऐसे में इंडिया गठबंधन को लगातार मिल रहे कई झटकों के बीच थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। महाविकास अघाड़ी ने गठबंधन की 30 जनवरी को हुई बैठक में प्रकाश आंबेडकर को आमंत्रित किया था। वहीं आंबेडकर ने अपने प्रतिनिधि और पार्टी के उपाध्यक्ष धैर्यवान पुंडेकर को मीटिंग में भेजा था।

पुंडेकर ने कहा कि अगर एमवीए के नेता चाहते हैं कि उनकी पार्टी सीट शेयरिंग में शामिल हो तो उन्हें एक पत्र देकर स्पष्ट कर देना चाहिए कि अब एमवीए भी महाविकास अघाड़ी का हिस्सा है। इसके बाद ही एमवीए की तरफ से पत्र जारी कर कहा गया कि तीनों ही पार्टियां गठबंधन के लिए तैयार हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में आंबेडकर की पार्टी के साथ गठबंधन महाविकास अघाड़ी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में वीबीए उम्मीदवारों को भी काफी वोट मिले थे। कई जगह पर तो वीबीए ही दिग्गज नेताओं के हार की वजह बन गई। इसमें अशोक चव्हाण और सुशील कुमार शिंदे भी शामिल थे।

बता दें कि प्रकाश आंबतेडकर डॉ. भीमराव आंबेडकर के पड़पोते हैं। उन्होंने दलितों, अन्य पिछड़ी जातियों और मुसलामों के सहयोग से अलग पार्टी बनाई थी। एमवीए का मानना है कि वीबीए को शामिल करने से उनको कई लोकसभा सीटों पर फायदा मिलेगा। इसके अलावा शिवसेना और एनसीपी में हुई फूट को रिकवर करने में भी मदद मिलेगी। वहीं मंगलवार को हुई महाविकास अघाड़ी की बैठक भी बिना किसी ड्रामे के खत्म नहीं हुई। पुंडेकर ने आरोप लगाया कि एमवीए के नेताओं ने उन्हें घंटे भर इंतजार करवाया। अब 2 फरवीर को महाविकास अघाड़ी की अगली बैठक होनी है जिसमें सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हो सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)