होम सुखबीर बादल ने भगवंत मान पर किया मानहानि केस, CM बोले- चैलेंज मंजूर, जरूर जाऊंगा कोर्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 11, 2024 09:30 PM

सुखबीर बादल ने भगवंत मान पर किया मानहानि केस, CM बोले- चैलेंज मंजूर, जरूर जाऊंगा कोर्ट

सुखबीर बादल ने भगवंत मान पर किया मानहानि केस, CM बोले- चैलेंज मंजूर, जरूर जाऊंगा कोर्ट

सुखबीर बादल ने भगवंत मान पर किया मानहानि केस, CM बोले- चैलेंज मंजूर, जरूर जाऊंगा कोर्ट

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर मानहानि केस हुआ है। अपने परिवार पर झूठे आरोप लगाने पर ​शिरोम​णि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुक्तसर अदालत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है।

लु​धियाना में पंजाब सरकार की ओपन डिबेट में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि बादल परिवार ने हरियाणा में बालासर फार्म के लिए स्पेशल नहर निकाली थी। सुखबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बादल परिवार के खिलाफ लगातार झूठे बयान दे रहे हैं। इसी कारण उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर किया है। मानहानि केस के जवाब में सीएम मान ने कहा कि वो सुखबीर बादल की पोल खोलेंगे।

झूठ बोलना भगवंत मान की आदत
मुक्तसर में प्रेस कॉन्फ्रैंस में शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि झूठ बोलना भगवंत मान की आदत है। वे कई बार मुख्यमंत्री को उनके परिवार के बारे में झूठ बोलने को लेकर चेतावनी दे चुके थे लेकिन मान नहीं माने। पहले तो वह चुप थे लेकिन अब भगवंत मान राज्य के मुख्यमंत्री हैं। वह अब तो कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। सुखबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने बयान दिया था कि बालासर स्थित जो उनका फार्म है, वहां जो नहर निकाली गई है, वह खासतौर पर बादल के खेतों के लिए ही निकाली गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हमारी ट्रांसपोर्ट कंपनी के बारे में झूठा बयान दिया कि बादल परिवार ने अपनी सभी बसों के परमिट एक्सटेंशन करवा कर चंडीगढ़ ले गए हैं।

सुखबीर बादल की पोल खोलूंगा: भगवंत मान
सुखबीर बादल के मानहानि का केस करने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे सुखबीर का चैलेंज मंजूर है। उन्होंने कहा कि दरअसल यह चैलेंज नहीं मौका है। मैं कोर्ट में सुखविलास होटल और ट्रांसपोर्ट बिजनेस के कागजात पेश करूंगा और जनता को बताऊंगा कि किस तरह से अकालियों ने पंजाब को लूटा है। अमेरिका तक में सुखबीर बादल की पार्किंग के धंधे की पोल खोलूंगा। मैं हर हफ्ते पेशी पर कोर्ट में जाऊंगा।

इस बहाने ही सही, मुख्यमंत्री मुक्तसर तो आएंगे
सुखबीर बादल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को कोर्ट की तरफ से नोटिस भेजा था, जिसमें उनका कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने वीरवार को मुक्तसर अदालत में मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया। मैं मुख्यमंत्री को मुक्तसर की अदालत में लेकर आऊंगा, तभी उन्हें पता चलेगा कि झूठ बोलने की सजा क्या होती है। देखते हैं आखिर कितनी बार मुख्यमंत्री तारीखों पर आते हैं। मुक्तसर की धरती के लिए खुशी की बात है कि इसी बहाने ही सही मुख्यमंत्री मुक्तसर तो आएंगे।

5 दिन में लि​खित माफी मांगने को कहा था
एक नवंबर को सीएम मान ने लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में खुली बहस का आयोजन किया लेकिन इस बहस में विपक्ष का कोई भी नेता नहीं पहुंचा। इस बहस के दौरान सीएम मान की तरफ से बादल परिवार पर कई आरोप लगाए थे। इसको लेकर अब सुखबीर सिंह बादल की तरफ से कानूनी नोटिस भेजा था। नोटिस में बादल ने सीएम मान पर डिबेट के दौरान उनके परिवार के सम्मान को धूमिल करने वाली बयानबाजी करने का आरोप लगाया था। बादल की तरफ से कहा गया कि अगर पांच दिन के अंदर सीएम मान लिखित में मांफी नहीं मांगते तो उनकी तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)