होम सी.एम.एस. छात्रों ने पॉकेटमनी के रूपयों से जरूरतमंदों को बाँटे बारह सौ कंबल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 27, 2023 09:17 PM

सी.एम.एस. छात्रों ने पॉकेटमनी के रूपयों से जरूरतमंदों को बाँटे बारह सौ कंबल

सी.एम.एस. छात्रों ने पॉकेटमनी के रूपयों से जरूरतमंदों को बाँटे बारह सौ कंबल

सी.एम.एस. छात्रों ने पॉकेटमनी के रूपयों से जरूरतमंदों को बाँटे बारह सौ कंबल

लखनऊ, 27 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी 21 कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने अपनी पॉकेटमनी के रूपयों से जरूरतमंदों को बारह सौ से अधिक कंबल वितरण कर एक सामाजिक-मानवीय कार्य की मिसाल पेश की है। कंबल वितरण के इस पुनीत कार्य सी.एम.एस. के रेडियो कार्यक्रम ‘सी.एम.एस. विश्व वाइस’ व सामाजिक संस्था एहसास लखनऊ ने भी अपना सहयोग दिया। इस पुनीत कार्य के द्वारा सी.एम.एस. छात्रों ने सिद्ध कर दिया कि सी.एम.एस. छात्र न केवल पढ़ाई में अपितु सामाजिक व मानवीय कार्यो में भी अग्रणी है। सर्द रात में खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों ने कम्बल पाकर राहत की सांस ली और इस पुनीत कार्य हेतु खुले दिल से छात्रों को आशीर्वाद दिया। जहाँ एक ओर, कड़ाके की ठंड में बैठे गरीब वृद्धजनों की आँखे कंबल पाकर खुशी से छलक आईं तो वहीं दूसरी ओर छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लिए बैठी महिलाओं को भी कम्बल पाकर बहुत राहत मिली।

            सी.एम.एस. छात्रों द्वारा प्रति वर्ष चलाये जाने वाले कम्बल वितरण कार्यक्रम में इस वर्ष  1200 कम्बलों का वितरण सी.एम.एस. छात्रों ने किया। कम्बल वितरण के इस कार्यक्रम में सी.एम.एस. कानपुर रोड, आर.डी.एस.ओ., आनंद नगर, स्टेशन रोड, महानगर, इंदिरा नगर प्रथम कैम्पस, इंदिरा नगर प्रथम कैम्पस, अशरफाबाद, चौक, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस, राजेन्द्र नगर द्वितीय कैम्पस, अलीगंज प्रथम कैम्पस, अलीगंज द्वितीय कैम्पस, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस, राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस, राजाजीपुरम तृतीय कैम्पस, जॉपलिंग रोड, गोमती नगर प्रथम कैम्पस, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस, अयोध्या रोड कैम्पस एवं गोल्फ सिटी कैम्पस के छात्रों व शिक्षकों ने भाग लिया। सी.एम.एस. छात्रों ने चारबाग,  बेगम हजरत महल पार्क, महानगर गोल मार्केट, कपूरथला चौराहा, हनुमान सेतु, मेडिकल कालेज चौराहा आदि लखनऊ के विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदो को कम्बल वितरित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)