होम बारिश की वजह से नहीं हो सका पूरे दिन का खेल, भारत ने बनाए 208/8,

समाचारखेल Alert Star Digital Team Dec 26, 2023 09:59 PM

बारिश की वजह से नहीं हो सका पूरे दिन का खेल, भारत ने बनाए 208/8,

बारिश की वजह से नहीं हो सका पूरे दिन का खेल, भारत ने बनाए 208/8,

बारिश की वजह से नहीं हो सका पूरे दिन का खेल, भारत ने बनाए 208/8,

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले के पहले दिन मंगलवार को तीसरे सत्र में खराब रोशनी और बारिश के कारण खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा।

दिन का खेल समाप्त घोषित किए जाने के समय भारत ने 59 ओवर में आठ विकेट पर 208 रन बनाए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल 70 रन बनाकर क्रीज पर मोहम्मद सिराज (शून्य) के साथ मौजूद है। करीब 31 ओवर का खेल नहीं हो सका। भारत के लिए विराट कोहली (38), श्रेयस अय्यर (31) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए कागिसो रबाडा ने पांच विकेट लिये। भारत के खिलाफ उन्होंने पहली बार टेस्ट पारी में पांच विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पांचवें ओवर में पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 14 गेंद में पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। कागिसो रबाडा ने उन्हें आउट किया। यशस्वी जायसवाल 37 गेंद में 17 रन ही बना सके। शुभमन गिल सिर्फ दो रन का योगदान दे सके। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी हुई। श्रेयस अय्यर 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 64 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन 8 रन बना सके। शार्दुल ठाकुर ने 33 गेंद में 24 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह 19 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। कागिसो रबाडा ने पांच और नांद्रे बर्गर ने दो विकेट लिए हैं। मेजबान साउथ अफ्रीका के लिए दो और भारत के लिए एक खिलाड़ी ने डेब्यू किया है। साउथ अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर और डेविड बेडिंगम खेल रहे हैं, जबकि भारत के लिए शार्दुल ठाकुर डेब्यू कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)