होम नाकामी से हटा रहे ध्यान या गीदड़-भभकी? ताइवान पर क्या बोले शी जिनपिंग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 26, 2023 10:05 PM

नाकामी से हटा रहे ध्यान या गीदड़-भभकी? ताइवान पर क्या बोले शी जिनपिंग

नाकामी से हटा रहे ध्यान या गीदड़-भभकी? ताइवान पर क्या बोले शी जिनपिंग

नाकामी से हटा रहे ध्यान या गीदड़-भभकी? ताइवान पर क्या बोले शी जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान को लेकर बड़ी घोषणा की है। चीनी राष्ट्रपति ने कहा है कि ताइवान का एकीकरण होकर रहा है। मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग माओ जिडांग के 130वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।

चीनी राष्ट्रपति का यह बयान उस ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव के एक महीने से भी कम समय में आया है। माना जा रहा है कि चीन की खराब होती अर्थव्यवस्था से लोगों का ध्यान हटाने के लिए शी जिनपिंग ने यह बातें कहीं हैं।

कोई नहीं कर सकता अलग
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जिनपिंग ने इस मौके पर कहाकि हमारी मातृभूमि का संपूर्ण एकीकरण लोगों की दिली चाहत है। हमारी मातृभूमि का एकीकरण होना ही चाहिए और यह होकर रहेगा। चीनी राष्ट्रपति ने आगे कहाकि ताइवान को चीन से अलग करने की सभी कोशिशों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। माना जा रहा है कि जिनपिंग अपने देश में आर्थिक हालात को संभालने में नाकाम साबित हो रहे हैं। इस बात से लोगों का ध्यान हटाने के लिए वह साउथ चाइना सी विवाद और ताइवान के रीयूनिफिकेशन की बातें कर रहे हैं।

बाइडेन के सामने भी ऐलान
हाल ही में जिनपिंग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने बाइडेन से बहुत ही स्पष्ट रूप से कहा था कि वह ताइवान को चीन की मुख्य धरती में शामिल करेंगे। हालांकि इससे जुड़ी कोई तारीख नहीं बताई गई थी। अधिकारियों के मुताबिक करीब दर्जन भर अमेरिकी और चीनी अफसरों के बीच जिनपिंग ने कहाकि वह ताइवान को ताकत के दम पर नहीं, बल्कि शांतिपूर्वक अपने साथ मिलाना चाहेंगे। हाल के वर्षों में वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच तनातनी खूब हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)