होम छात्रों की प्रतिभा निखारने व संवारने का अनूठा प्रयास है सांस्कृतिक महोत्सव : अर्चना तिवारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 19, 2023 08:15 PM

छात्रों की प्रतिभा निखारने व संवारने का अनूठा प्रयास है सांस्कृतिक महोत्सव : अर्चना तिवारी

छात्रों की प्रतिभा निखारने व संवारने का अनूठा प्रयास है सांस्कृतिक महोत्सव : अर्चना तिवारी

छात्रों की प्रतिभा निखारने व संवारने का अनूठा प्रयास है सांस्कृतिक महोत्सव : अर्चना तिवारी

लखनऊ, 19 दिसम्बर: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर द्वितीय कैम्पस द्वारा आयोजित दो-दिवसीय अन्तर-विद्यालयी साँस्कृतिक महोत्सव ‘फेस्टिविटा-2023’ का उद्घाटन समारोह आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि एवं प्रख्यात कथक नृत्यांगना सुश्री अर्चना तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सुश्री तिवारी ने आज के दौर में ऐसे कार्यक्रमों की बहुत आवश्यकता है जिससे छात्रों की कल्पनाशीलता व सृजनात्मक क्षमता को बढ़ावा मिल सके। यह महोत्सव छात्रों की प्रतिभा को निखारने व संवारने का अनूठा प्रयास है। समारोह का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना, सर्वधम प्रार्थना व विश्व एकता प्रार्थना के सुमधुर प्रस्तुतिकरण से हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने विभिन्न विद्यालयों से पधारे प्रतिभागी छात्रों व शिक्षकों के सम्मान में शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटी बिखेरकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

            इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह आयोजन भावी पीढ़ी की बहुमुखी प्रतिभा के विकास के साथ ही उनके मानवीय एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण को विकसित करने में मददगार साबित होगा। ‘फेस्टिविटा-2023’ की संयोजिका एवं सी.एम.एस. इन्दिरा नगर द्वितीय कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती कनिका कपूर ने प्रतिभागी छात्रों व शिक्षकों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि यह समारोह छात्रों की नैसर्गित बहुमुखी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण साबित होगा और छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उद्घाटन समारोह के उपरान्त आयोजित मेलोडिसाइल (वाद्ययंत्र संगीत) प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने अपनी रचनात्मक सोच व हुनर का जोरदार प्रदर्शन कर दिखा दिया कि भावी पीढ़ी समाज के रचनात्मक उत्थान के प्रति अत्यन्त जागरूक है। दो-दिवसीय  अन्तर-विद्यालयी साँस्कृतिक महोत्सव में लखनऊ के 35 विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)