होम नीतीश को लीडर मानने को तैयार नहीं कांग्रेस

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 18, 2023 09:17 PM

नीतीश को लीडर मानने को तैयार नहीं कांग्रेस

नीतीश को लीडर मानने को तैयार नहीं कांग्रेस

नीतीश को लीडर मानने को तैयार नहीं कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की चौथी मीटिंग दिल्ली में मंगलवार को हो रही है। मीटिंग के लिए बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार सोमवार को दोपहर बाद पटना से रवाना होंगे।

मध्य प्रदेश में हार और छत्तीसगढ़-राजस्थान में सरकार गंवाने के बाद बिहार में कुछ कांग्रेस विधायकों ने कहा था कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का नेता घोषित करके 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। लेकिन ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेतृत्व नीतीश को नेता मानने को तैयार नहीं है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने जेडीयू नेताओं द्वारा नीतीश को सर्वगुण संपन्न नेता बताने पर कहा है कि उन्हें नहीं पता कि सर्वगुण संपन्न नेता की परीक्षा कहां होती है।

जेडीयू मंत्री और नेता समय-समय पर पीएम पद की दावेदारी पर कहते रहे हैं कि नीतीश सर्वगुण संपन्न नेता हैं। हालांकि नीतीश खुद कई बार मना कर चुके हैं कि वो पीएम पद की रेस में नहीं हैं और उनका मकसद सिर्फ भाजपा को हराने के लिए सभी दलों को एकजुट करना है। अखिलेश से मीडिया ने पूछा था कि जेडीयू नीतीश को सर्वगुण संपन्न बता रही है। इस पर अखिलेश ने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि सर्वगुण संपन्न नेता की परीक्षा कहां होती है और इसमें नंबर कौन देता है। हालांकि अखिलेश ने ये जरूर कहा कि नीतीश एक बड़े नेता हैं लेकिन गठबंधन का नेता कौन होगा, ये सब मीटिंग में ही तय होता है।

एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद बिहार की कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा था कि कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाना चाहिए और नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। नीतू सिंह के बयान से कांग्रेस ने यह कहकर दूरी बना ली थी कि ये उनका निजी विचार है। पिछले हफ्ते कांग्रेस के दूसरे विधायक सुनील तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने भी नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ने पर बेहतर परिणाम आएगा। तिवारी ने कहा कि मकर संक्रांति के बाद नीतीश को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व सौंप देना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)