होम शाहजहांपुर: सांसद अरुण सागर ने कोरोना काल से बंद ट्रेनों को पुनः संचालित करने एवं कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा संसद में उठाया

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Dec 18, 2023 11:46 PM

शाहजहांपुर: सांसद अरुण सागर ने कोरोना काल से बंद ट्रेनों को पुनः संचालित करने एवं कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा संसद में उठाया

शाहजहांपुर: सांसद अरुण सागर ने कोरोना काल से बंद ट्रेनों को पुनः संचालित करने एवं कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा संसद में उठाया

शाहजहांपुर: सांसद अरुण सागर ने कोरोना काल से बंद ट्रेनों को पुनः संचालित करने एवं कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा संसद में उठाया

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर लोकसभा सीट से सांसद अरूण कुमार सागर ने संसद भवन में नियम 377 के अधीन कोरोना काल से बंद रेलगाड़ी संख्या 13049-13050 (डुप्लीकेट मेल), रेलगाड़ी संख्या 54377-54378 (बरेली-प्रयागराज पैसेंजर), रेलगाड़ी संख्या 54251-54252 (लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर), रेलगाड़ी संख्या 54075-54076 (शाहजहाँपुर-दिल्ली पैसेंजर) के पुनः संचालन प्रारम्भ करवाये जाने का मुद्दा संसद में उठाया। आगे सांसद ने कहा कि तिलहर से दिल्ली आने के लिए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का ठहराव तिलहर रेलवे स्टेशन पर है लेकिन सद्भावना एक्सप्रेस एवं अवध आसाम एक्सप्रेस का ठहराव नहीं है। जबकि तिलहर एवं निकटवर्ती क्षेत्रों से एक बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता और व्यापारी भाइयों का दिल्ली आवागमन होता है। इन रेल गाड़ियों के अलावा टनकपुर सिंगरौली के बीच चलने वाली (त्रिवेणी एक्सप्रेस) का ठहराव भी तिलहर रेलवे स्टेशन पर किए जाने की आवश्यकता है। शाहजहांपुर में कटरा भी क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन पर भी रेलगाड़ी संख्या 14235 - 14236 (बरेली - बनारस एक्सप्रेस) का ठहराव न होने से क्षेत्रीय जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  सांसद अरुण सागर ने सदन से अनुरोध किया कि मेरे संसदीय क्षेत्र में कोरोना कल के दौरान बन्द की गई रेलगाड़ियों को पुनः प्रारंभ किए जाने साथ संदर्भित रेलवे स्टेशनों पर उपरोक्त एक्सप्रेस गाड़ी,रेल गाड़ियों का ठहराव सुनिश्चित किए जाने हेतु समुचित कार्रवाई की जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)