होम अलकायदा से भी बदतर है हमास; इजरायल को समर्थन देते हुए बाइडेन बोले- ये शैतान हैं

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 14, 2023 10:40 PM

अलकायदा से भी बदतर है हमास; इजरायल को समर्थन देते हुए बाइडेन बोले- ये शैतान हैं

अलकायदा से भी बदतर है हमास; इजरायल को समर्थन देते हुए बाइडेन बोले- ये शैतान हैं

अलकायदा से भी बदतर है हमास; इजरायल को समर्थन देते हुए बाइडेन बोले- ये शैतान हैं

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिर एकबार इजरायल को समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है। साथ ही उन्होंने हमास की तुलना आतंकवादी संगठन अलकायदा से की है, जिसके आतंकी ओसामा बिन लादेन ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला किया था।

 

जो बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास आतंकवादी संगठन अलकायदा से भी बदतर है। बाइडेन ने कहा, ''हमें जितना अधिक इस हमले के बारे में पता चलता है वह उतना और अधिक भयावह प्रतीत होता है। एक हजार से अधिक निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 27 अमेरिकी भी शामिल हैं।'' उन्होंने कहा,'' इनके मुकाबले तो अलकायदा भी कुछ ठीक लगता है। ये शैतान हैं। जैसा मैं शुरुआत से कहता आ रहा हूं कि अमेरिका इसको लेकर गलती नहीं कर रहा, वह इजराइल के साथ है।''

राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा,'' विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कल इजराइल में थे और आज रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन वहां हैं।'' उन्होंने कहा, ''हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इजराइल को अपनी रक्षा के लिए जो कुछ भी चाहिए वह उसके पास हो और वह हमलों का जवाब दे। मेरी प्राथमिकता यह भी है कि गाजा में मानवीय संकट से निपटा जाए।''

बाइडेन ने कहा कि उनके निर्देश पर उनकी टीम इस क्षेत्र में काम कर रही हैं और इजराइल की मदद के लिए मिस्र, जॉर्डन और अन्य अरब देशों की सरकारों और संयुक्त राष्ट्र के साथ सीधे संवाद कर रही हैं। उन्होंने कहा,'' हम इस बात की अनदेखी नहीं कर सकते कि फलस्तीन की अच्छी खासी आबादी का हमास से और उसके हमलों से कोई लेना नहीं है । आज मैंने उन सभी अमेरिकी परिवारों से जूम कॉल पर एक घंटे से अधिक समय तक बात की जिनके परिवार के सदस्य लापता हैं।''

बाइडेन ने कहा, ''वे पीड़ा से गुजर रहे हैं, उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे, बेटी, पति, पत्नी और बच्चे किस हाल में हैं। आप समझ रहे हैं -यह परेशान करने वाला है। मैंने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है...। कार्यक्रम में बाइडेन ने कहा, ''हम हमास द्वारा पकड़े गए अमेरिकियों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए इजराइल और क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और हम तब तक रुकने वाले नहीं हैं जब तक हम उन्हें घर नहीं ले आते।''

व्हाइट हाउस की प्रधान उप सचिव ओलिविया डाल्टन ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका इज़राइल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और इसे जारी रखेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)