होम इजरायल-हमास जंग के बीच शेहला राशिद को पसंद आई कश्मीर की शांति, मोदी-शाह को दिया क्रेडिट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 14, 2023 10:29 PM

इजरायल-हमास जंग के बीच शेहला राशिद को पसंद आई कश्मीर की शांति, मोदी-शाह को दिया क्रेडिट

इजरायल-हमास जंग के बीच शेहला राशिद को पसंद आई कश्मीर की शांति, मोदी-शाह को दिया क्रेडिट

इजरायल-हमास जंग के बीच शेहला राशिद को पसंद आई कश्मीर की शांति, मोदी-शाह को दिया क्रेडिट

इजरायल और हमास में जारी युद्ध के बीच जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला राशिद को जम्मू-कश्मीर की शांति पसंद आ रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमिता और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित भारतीय सेना को इसका श्रेय दिया है।

एक पत्रकार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शेहला ने लिखा, ''मध्य पूर्व की घटनाओं को देखते हुए आज मुझे एहसास हो रहा है कि भारतीय होने के नाते हम कितने भाग्यशाली हैं। भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने हमारी सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया है।''

शेहला ने आगे लिखा, कश्मीर में शांति लाने का श्रेय पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मनोज सिन्हा और भारतीय सेना को जाता है।

इससे पहले लैला मग़रिबी नाम की एक पत्रकार ने लिखा था, ''हम सब कुछ खोते जा रहे हैं। इस बर्बरता से मैं अंदर से सुलग रही हूं। मेरा इजरायली दोस्त इसका शिकार हो रहा है। मेरे फिलिस्तीनी मित्र का आतंक उसके परिवार को पंगु बना रहा है। मैं और अरब के हमारे सभी लोग इस आघात से सहम गए हैं।''

शेहला पहले भी कर चुकी हैं सरकार की तारीफ
आर्टिकल 370 को निरस्त करने पर केंद्र की आलोचना करने वाली जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद इससे पहले भी सरकार की सराहना कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड लगातार सुधर रहे हैं। मौजूदा सरकार ने एक ही कोशिश में कश्मीरियों की पहचान के संकट को खत्म कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्होंने कहा था, "इस बात को स्वीकार करने में भले ही हैरानी हो रही है, लेकिन कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड में सुधार हुआ है। नरेंद्र मोदी सरकार और जम्मू कश्मीर प्रशासन ने घाटी में लोगों की जान बचाने में मदद की है। यही मेरा दृष्टिकोण है।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)