होम नाराज हैं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर? दिमनी विधानसभा ना जाने पर उठ रहे सवाल,

प्रादेशिकीमध्य-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 14, 2023 10:23 PM

नाराज हैं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर? दिमनी विधानसभा ना जाने पर उठ रहे सवाल,

नाराज हैं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर? दिमनी विधानसभा ना जाने पर उठ रहे सवाल,

नाराज हैं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर? दिमनी विधानसभा ना जाने पर उठ रहे सवाल,

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इस समय दिमनी विधानसभा चर्चाओं में है। इसका सबसे बड़ा कारण है इस सीट से कद्दावर नेता व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उम्मीदवार का बनना।

लेकिन इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि टिकट दिए जाने के बाद तोमर अनेकों बार ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर आ चुके हैं। यहां तक कि वह इस दौरान मुरैना जिले की हर विधानसभा में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। लेकिन 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दिमनी नहीं आए हैं। इस कारण राजनीतिक गलियारों में अनेक चर्चाएं चल रही हैं और तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची से सबको चौंका दिया था। इसका कारण है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से उम्मीदवार बनाया जाना। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का इलाका क्षत्रिय बाहुल्य इलाका है और तोमर पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। यही कारण है कि यह सीट पूरे मध्य प्रदेश की राजनीतिक सियासत में चर्चा का विषय बनी हुई है। मगर अब सीट से ज्यादा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की चर्चा हो रही है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का टिकट फाइनल होने के बाद वह लगातार अपने संसदीय क्षेत्र यानी मुरैना में आचार संहिता से पहले लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे। उनकी हर विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित हुए, लेकिन सिर्फ दिमनी विधानसभा को छोड़कर जहां से उनका टिकट फाइनल हुआ है। अब सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो रही है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर टिकट से नाराज हैं। उन्हें पूरे प्रदेश का कद्दावर नेता माना जाता है। वह सीएम की रेस में भी शामिल हैं। विधानसभा में उतारने के बाद कयास यह लगाये जा रहे हैं कि पार्टी ने उनके कद को छोटा कर दिया है, इसलिए वह विधानसभा में नहीं जा रहे है। हालांकि उनके बेटे ने वहां कमान संभाल रखी है और लगातार प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)