होम शाहजहांपुर: श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती
शाहजहांपुर: श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती
शाहजहाँपुर। श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल, रोशनगंज, शाहजहाँपुर में आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉ0 अविनाश सक्सेना ने महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने वे पहले थे, इन्हें अपनाने से पूरे विश्व में शान्ति और सदभाव स्थापित होगा, जिसकी आज बहुत ही अधिक आवश्यकता है। उनकी शिक्षा का अनुसरण ही गांधी जी के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगीI उसी क्रम में समाजसेवी आकाश सक्सेना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को सत्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रीमती शुभा गौतम ने लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कहा, "जय जवान जय किसान के प्रणेता, सादगी और सदाचार के प्रतीक, भारत रत्न से अलंकृत पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। सादा जीवन-उच्च विचार को चरितार्थ करता आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैl इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती चितवन गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में श्रीमती इंद्रमोहिनी , श्रीमती अर्पणा कुमारी, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती सुशीला भारती, श्रीमती आरती श्रीवास्तव, श्री मनुज शर्मा, श्री कुंजबिहारी श्रीमती श्यामलता, रामदेवी, कुंती, नीलम, रानी आदि का विशेष सहयोग रहा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।