होम कराटे चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीते दो गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 18, 2023 07:29 PM

कराटे चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीते दो गोल्ड मेडल

कराटे चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीते दो गोल्ड मेडल

कराटे चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीते दो गोल्ड मेडल

लखनऊ, 18 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्रा सानवी मिश्रा ने 7वीं डिस्ट्रिक्ट वाडो-काई कराटे चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। चैम्पियनशिप का आयोजन स्थानीय चौक स्टेडियम में किया गया, जिसमें सानवी ने काटा एवं क्यूमिटे प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी अभूतपूर्व खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस होनहार बाल खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस चैम्पियनशिप में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर कराटे में अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते दो गोल्ड मेडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)