होम BJP छोड़ कांग्रेस में वापसी करने वाले हैं अमरिंदर सिंह?

समाचारप्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Sep 10, 2023 09:30 PM

BJP छोड़ कांग्रेस में वापसी करने वाले हैं अमरिंदर सिंह?

BJP छोड़ कांग्रेस में वापसी करने वाले हैं अमरिंदर सिंह?

BJP छोड़ कांग्रेस में वापसी करने वाले हैं अमरिंदर सिंह?

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की गिनती अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बड़े नेताओं में होती है। इन दिनों उनकी घर वापसी की अटकलें लगने लगी हैं।

इस बात की भी चर्चा है कि उन्होंने हाल ही में सोनिया गांधी से मुलाकात की भी की थी। हालांकि, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद इन तमाम अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह कांग्रेस में वापसी करने वाले हैं या नहीं।

पंजाब के दो बार पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को उन अफवाहों को खारिज कर दिया जिसमें यह कहा जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की है। आपको बता दें कि कैप्टन ने कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बनायी थी। जिसका बाद में भाजपा में विलय हो गया। उन्होंने कहा कि ये महज अफवाहें हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि वह भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा के लिए अपना मन बना लिया है और वह हमेशा भाजपा के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा, "ऐसे स्तर पर आप पीछे मुड़कर नहीं देखते।" उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सिद्धांत है कि एक बार लिया गया निर्णय कभी वापस नहीं लिया जाता।

पंजाब की राजनीति में अटकलें लगायी जा रही थी कि पंजाब कांग्रेस नेतृत्व अपने कुछ पूर्व नेताओं के साथ बातचीत कर रहा है। उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों से पार्टी में वापसी के लिए मनाया जा रहा है। अमरिंदर सिंह के अलावा कांग्रेस सरकार के कुछ पूर्व मंत्रियों के अलावा पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ भी हाल के दिनों में भाजपा में शामिल हुए हैं।

भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेस मंत्रियों में मनप्रीत बादल, गुरप्रीत सिंह कांगड़, राज कुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा, बलबीर सिंह सिद्धू और राणा गुरमीत सोढ़ी शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)