होम मैं तो रोने वाला था, क्योंकि... जी20 में जगह मिलने पर इमोशनल हुए अफ्रीकी यूनियन चीफ

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 10, 2023 09:08 PM

मैं तो रोने वाला था, क्योंकि... जी20 में जगह मिलने पर इमोशनल हुए अफ्रीकी यूनियन चीफ

मैं तो रोने वाला था, क्योंकि... जी20 में जगह मिलने पर इमोशनल हुए अफ्रीकी यूनियन चीफ

मैं तो रोने वाला था, क्योंकि... जी20 में जगह मिलने पर इमोशनल हुए अफ्रीकी यूनियन चीफ

कोमोरोस यूनियन और अफ्रीकी यूनियन (एयू) के अध्यक्ष अजाली असौमानी ने रविवार को भारत को एक महाशक्ति बताया। असौमानी ने कहा कि दुनिया की पांचवीं महाशक्ति के रूप में, अफ्रीका में भारत के लिए पर्याप्त जगह है।

उन्होंने कहा, ''भारत दुनिया की 5वीं महाशक्ति है इसलिए अफ्रीका में भारत के लिए पर्याप्त जगह है। हम यह भी जानते हैं कि भारत इतना शक्तिशाली है कि वह अंतरिक्ष तक गया। इसलिए हमें बस समन्वय करने की जरूरत है... भारत आबादी के मामले में एक महाशक्ति है।''

उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान में प्रगति के लिए भी भारत की सराहना की। अफ्रीकी संघ को जी20 में औपचारिक रूप से शामिल करने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले लगाया तो एयू चेयरपर्सन ने कहा कि यह उनके लिए भावनात्मक क्षण था। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोचा था कि किसी फैसले पर पहुंचने से पहले बहस होगी लेकिन रविवार को दो दिवसीय शिखर सम्मेलन की शुरुआत में ही जी20 परिवार के हिस्से के रूप में अफ्रीकी संघ की घोषणा की गई।

उन्होंने कहा, "मैं रोने वाला था। यह मेरे लिए इमोशनल करने वाला था। क्योंकि वास्तव में, हमने सोचा था कि एक बहस होगी और फिर कोई निर्णय लिया जाएगा, लेकिन शिखर सम्मेलन की शुरुआत में ही यह घोषणा की गई कि हम एक सदस्य हैं।'' शनिवार को 18वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में, पीएम मोदी ने असौमानी के प्रतिनिधित्व वाले अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में जी20 नेताओं की मेज पर सीट लेने के लिए आमंत्रित किया।

अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष ने जी20 परिवार में इस गुट के ऐतिहासिक समावेश के लिए जी20 सदस्य देशों के प्रति आभार व्यक्त किया। असौमानी ने 'एक्स' पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया, "जी20 ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज के माध्यम से अफ्रीकी यूनियन को जी20 में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। अफ्रीकी महाद्वीप की ओर से, मैं इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए जी20 के सभी सदस्य देशों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।" रविवार को पीएम मोदी ने असौमानी के साथ बैठक की और उन्हें अफ्रीकी गुट के जी20 परिवार में शामिल होने पर बधाई दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)