होम 2024 लोकसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी का प्लान, 25 जुलाई से एनडीए सांसदों के साथ करेंगे मीटिंग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 20, 2023 10:50 PM

2024 लोकसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी का प्लान, 25 जुलाई से एनडीए सांसदों के साथ करेंगे मीटिंग

2024 लोकसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी का प्लान, 25 जुलाई से एनडीए सांसदों के साथ करेंगे मीटिंग

2024 लोकसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी का प्लान, 25 जुलाई से एनडीए सांसदों के साथ करेंगे मीटिंग

नई दिल्ली : 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए जहां विपक्षी मोर्चा अभी तक अपना कोई चेहरा तय नहीं कर पाया है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के सभी सांसदों के साथ मीटिंग का प्लान तैयार कर लिया है।

पीएम मोदी एनडीए में शामिल सभी दलों के नेताओं के साथ मीटिंग के बाद अब सभी सांसदों मिलेंगे। यह मुलकात कई ग्रुपों में होगी। जानकारी के मुताबिक सांसदों के करीब 10 ग्रुप बनाए जाएंगे। हर एक ग्रुप में 30 से 40 सांसद होंगे। पहले ग्रुप में यूपी और नॉर्थ ईस्ट के सांसद होंगे।

हरेक सांसद से रूबरू होंगे पीएम मोदी

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की यह मुहिम 25 जुलाई से शुरू होगी। इस मीटिंग के दौरान पीएम मोदी हरेक सांसद से रूबरू होंगे। इस बैठक में एनडीए सरकार के 25 साल के सफर और केंद्र सरकार के कामकाज पर बात होगी। सांसदों के हर समूह में भारत सरकार के एक मंत्री भी होंगे।

एनडीए एकजुट होकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेगा चुनाव

इससे पहले 18 जुलाई को हुई एनडीए की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर एनडीए के सभी दलों ने अगले आम चुनाव में विजयी होने और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने का विश्वास जताया। एनडीए के संकल्प में कहा गया कि गठबंधन एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ेगा और मोदी लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।’

विपक्ष आज भ्रमित है

एनडीए ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 2014 के लोकसभा चुनावों में उसे (गठबंधन को) लोगों से जो आशीर्वाद मिला, वह 2019 के चुनावों में ‘कई गुना’ बढ़ गया। देश विपक्षी दलों के झूठ, अफवाहों और बेबुनियाद आरोपों को खारिज करते हुए, राजग गठबंधन के नेतृत्व में विश्वास जता रहा है। विपक्ष के सामने पहचान और अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने की चुनौती है। आज विपक्ष भ्रमित और पथ भ्रमित है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)