होम क्या बीमार हैं विराट कोहली? अनुष्का शर्मा की पोस्ट से छिड़ी बहस

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 12, 2023 11:06 PM

क्या बीमार हैं विराट कोहली? अनुष्का शर्मा की पोस्ट से छिड़ी बहस

क्या बीमार हैं विराट कोहली? अनुष्का शर्मा की पोस्ट से छिड़ी बहस

क्या बीमार हैं विराट कोहली? अनुष्का शर्मा की पोस्ट से छिड़ी बहस

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच में तीन साल से भी अधिक समय बाद अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। इससे पहले विराट ने अपना आखिरी टेस्ट शतक 22 नवंबर 2019 को ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था।

कोहली ने 28वां शतक पूरा करने के लिये 241 गेंदें खेलीं। विराट के शतक के बाद अनुष्का शर्मा ने उनकी प्रशंसा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि विराट कोहली बीमार होते हुए भी शतक लगाने में कामयाब हुए। जिसकी वजह से विराट कोहली का ये शतक उनके साथ-साथ फैंस के लिए भी काफी यादगार बन गया है।

चौथे टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। लेकिन चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई, कि क्या वास्तव में कोहली ने बीमार होने के बावजूद शतक जमाया और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्षर पटेल ने इस बात से इनकार किया है कि विराट कोहली बीमार हैं।

अक्षर पटेल ने मैच के बाद कोहली की बीमारी को लेकर कहा, ''पता नहीं। जिस तरह से वह विकेटों के बीच भाग रहे थे, ऐसा नहीं लगा कि वह बीमार थे।'' वहीं मैच के बाद विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''आत्मसंयम के साथ बीमारी में खेलना। मुझे हमेशा प्रेरित करता है।''

विराट ने सबसे ज्यादा आठ शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए हैं, जिनमें से छह शतक उन्होने कंगारुओं की धरती पर ही जमाए हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय करियर में यह उनका 75वां शतक था। चाय के बाद भी विराट क्रीज पर जमे हुये थे जिसकी बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण लीड हासिल कर ली थी।

कोहली के शतक से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पहली पारी में 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिना विकेट खोए तीन रन बनाए। मेहमान टीम ने ट्रेविस हेड (नाबाद 03) के साथ पारी का आगाज करने के लिए मैथ्यू कुहनेमैन (नाबाद 00) को भेजा। कुहनेमैन हालांकि पांचवें ओवर में भाग्यशाली रहे जब रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर श्रीकर भरत उनका कैच नहीं पकड़ पाए। पहली पारी में 480 रन बनाने वाला ऑस्ट्रेलिया अभी भारत से 88 रन से पीछे है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)