होम बी. आर्क व बी. प्लानिंग की उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रा चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 16, 2022 07:28 PM

बी. आर्क व बी. प्लानिंग की उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रा चयनित

बी. आर्क व बी. प्लानिंग की उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रा चयनित

बी. आर्क व बी. प्लानिंग की उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रा चयनित

लखनऊ, 16 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की छात्रा ऐमन सिराज खान ने बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर एवं बैचलर ऑफ प्लानिंग की उच्चशिक्षा हेतु जे.ई.ई. मेन पेपर-2 (बी.आर्क एण्ड बी. प्लानिंग) परीक्षा-2022 में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। ऐमन ने इस परीक्षा में ऑल इण्डिया 546वीं रैंक अर्जित की है। बी.आर्क एण्ड बी. प्लानिंग के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी (एन.टी.ए.) की ओर से अलग से परीक्षा आयोजित की जाती है तथापि इस परीक्षा में सफलता के उपरान्त सी.एम.एस. की यह प्रतिभाशाली छात्रा दिल्ली, भोपाल, विजयवाड़ा, चंडीगढ़ आदि में स्थित देश के प्रतिष्ठित प्लानिंग व आर्किटेक्चर संस्थानों में एडमीशन लेकर अपने सपनों को साकार कर पायेगी। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस छात्रा ऐमन के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विभिन्न प्रोफेशनल प्रतियोगिताओं एवं बोर्ड परीक्षाओं में सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी जेईई एडवान्स, नीट, क्लैट, आई.ए.एस., पी.सी.एस. आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सी.एम.एस. छात्रों ने रिकार्ड कायम किया है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न परीक्षाओं में उच्च सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)