होम सी.एम.एस. छात्र टीम ने जीती बॉक्सिंग चैम्पियनशिप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 16, 2022 07:22 PM

सी.एम.एस. छात्र टीम ने जीती बॉक्सिंग चैम्पियनशिप

सी.एम.एस. छात्र टीम ने जीती बॉक्सिंग चैम्पियनशिप

सी.एम.एस. छात्र टीम ने जीती बॉक्सिंग चैम्पियनशिप

लखनऊ, 16 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की छात्र टीम ने रीजनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में  अण्डर-17 गर्ल्स चैम्पियनशिप ट्राफी एवं अण्डर-19 गर्ल्स चैम्पियनशिप ट्राफी जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का आयोजित काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया, जिसमें सी.एम.एस. छात्र टीम ने 6 गोल्ड मेडल, 4 सिल्वर मेडल व 6 कांस्य पदक समेत कुल 16 पदक जीतकर अण्डर-17 एवं अण्डर-19 चैम्पियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में 6 गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्राओं में आधारिका, रफत अब्बासी, जारा नियाज, ज्योति यादव, सिद्धि मिश्रा एवं अनन्या सिंह शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सभी बाल खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस चैम्पियनशिप में लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. छात्राओं ने अपने दमखम व उत्कृष्ट तकनीक की बदौलत शानदार प्रदर्शन कर अण्डर-17 एवं अण्डर-19 दोनों वर्गों में चैम्पियन होने का गौरव हासिल किया।

            सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)