होम नीतीश से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने खुद को बताया कर्ण, पर सांप कौन है?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 15, 2022 10:18 PM

नीतीश से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने खुद को बताया कर्ण, पर सांप कौन है?

नीतीश से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने खुद को बताया कर्ण, पर सांप कौन है?

नीतीश से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने खुद को बताया कर्ण, पर सांप कौन है?

बिहार के मुख्यमंत्री और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की लगभग दो घंटे की मुलाकात के बाद भी कोई ऐसा बयान सामने नहीं आया जिससे आगे का कुछ अंदाजा लगाया जा सके। हालांकि प्रशांत किशोर ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की कालजयी रचना 'रश्मिरथी' की दो पंक्तियां ट्टीट करके बहुत कुछ कह डाला है। उन्होंने ट्वीट किया, 'तेरी सहायता से जय तो मैं अनायास पा जाऊंगा, आनेवाली मानवता को, लेकिन, क्या मुख दिखलाऊंगा? ' उनके इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं छिड़ गई हैं। इन पंक्तियों में पीके ने खुद को कर्ण बताया है। दरअसल 'रश्मिरथी' में अर्जुन से युद्ध के समय कर्ण एक सर्प से बात करते हैं और तभी ये बातें कहते हैं। हालांकि पीके इन पंक्तियों से किसे संबोधित कर रहे हैं, यह साफ नहीं किया। फिर भी राजनीति के पंडितों ने पीके का इशारा काफी हद तक समझ लिया है। 


पंक्तियों में महाराभारत का कौन सा प्रसंग
इन पंक्तियों के माध्यम से दिनकर ने कर्ण की वीरता और स्वाभिमान का परिचय दिया है। महाराभारत के युद्ध के दौरान जब कर्ण और अर्जुन का सामना होने वाला होता है। कर्ण के रथ के सामने स्वयं जगदीश्वर कृष्ण अर्जुन के रथ की बागडोर संभाले बैठे होते हैं। ऐसे में कर्ण के मन में अपनी जीत के प्रति एक बार शंसय जन्म ले लेता है। तभी युद्धभूमि में अश्वसेन नाम का सर्प कर्ण के पास आता है और अनुरोध करता है कि वह उसे अपने बाण पर बैठाकर अर्जुन पर प्रहार करें जिससे कि अश्वसेन अपने परिवार की हत्या का बदला ले सके। हालांकि कर्ण को किसी सर्प की सहायता स्वीकार नहीं होती है और वह अश्वसेन को दुत्कार कर भगा देते हैं। कवि ने कर्ण के माध्यम से सामाजिक बुराइयों की और भी ध्यान खींचा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)