होम लखीमपुर खीरी कांड: पहले बड़ी का कत्ल, शोर मचाने पर छोटी को भी मार डाला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 15, 2022 10:27 PM

लखीमपुर खीरी कांड: पहले बड़ी का कत्ल, शोर मचाने पर छोटी को भी मार डाला

लखीमपुर खीरी कांड: पहले बड़ी का कत्ल, शोर मचाने पर छोटी को भी मार डाला

लखीमपुर खीरी कांड: पहले बड़ी का कत्ल, शोर मचाने पर छोटी को भी मार डाला

लखीमपुर खीरी के निघासन कांड को लेकर पुलिस ने कई चौंकाने वाले तथ्य सामने रखे। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी जुनैद की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ हुई। उसके पैर में गोली लगी है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को जो बताया उसने न केवल पुलिस को हैरान और परेशान किया बल्कि गांव वालों के भी मानो रोंगहटे खड़े हो गए। पुलिस का दावा है कि दो आरोपियों ने मिलकर दोनों बहनों से रेप किया। जबकि तीन ने मिलकर हत्या की और साक्ष्य मिटाने के लिए शवों को लटकाने में दो आरोपी और शामिल रहे।निघासन थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम दो दलित नाबालिक सगी बहनों के शव दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटके हुए पाए गए थे। परिजनों ने रेप और मर्डर का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में एक गांव का छोटू नामजद था। जबकि तीन अज्ञात थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने  छानबीन शुरू की। मामले का खुलासा करने के लिए चार टीमें बनाई गईं। आईजी लक्ष्मी सिंह खुद इस केस की पड़ताल कर रही थीं। इस बीच पुलिस ने छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने पांच युवकों के नाम बताए। इसके बाद रात में ही पुलिस ने  सुहेल, हफीजुर रहमान, करीमुद्दीन और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। जुनैद भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के वक्त मुठभेड़ हुई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)