होम शाहजहांपुर की पेसिफिक हेल्थ केयर संस्था की ने खुद कागज के लिफाफा को बनाकर फल विक्रेताओं को निशुल्क लिफाफे उपलब्ध कराए
पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद खुले आम लोग पॉलीथिन का उपयोग कर रहे हैं
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचाने वाली पॉलिथीन पर तभी रोकथाम लग सकता है। जब प्रशासन के अलावा सामाजिक संस्थाएं व्यापारी,महिलाये और ग्राहक जागरूक हो। पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद खुले आम लोग पॉलीथिन का उपयोग कर रहे हैं। प्रतिबंध लगने के बाद भी लोग अभी भी जागरूक नहीं हुए हैं। इसी के चलते शाहजहांपुर की पेसिफिक हेल्थ केयर संस्था की ने खुद कागज के लिफाफा को बनाकर फल विक्रेताओं को निशुल्क लिफाफे उपलब्ध कराए हैं ताकि फल खरीदने वाले ग्राहकों और विक्रेताओं को एक बार फिर कागज के लिफाफे की लत लगाई जा सके और लोगों को पॉलिथीन से ना कहना पड़े। इस मुहिम में शाहजहांपुर का नगर निगम भी सामने आया है जहां नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फल विक्रेताओं को जागरूक करने के साथ इनके पास रखी पॉलिथीन को जप्त भी किया है।
शाहजहांपुर की संस्था फेसबुक हेल्थ केयर ने पॉलिथीन को ना कहने की मुहिम चलाई है। संस्था की महिलाओं और पुरुषों ने कागज के लिफाफे और थैलो को बनाकर बाजार में फल विक्रेताओं को निशुल्क उपलब्ध कराये हैं ताकि फल लेने आए ग्राहकों को लिफाफा और थैलो मे सामान लाने की लत लगाई जा सके। दरअसल शाहजहांपुर में एक जुलाई से पॉलिथीन का प्रतिबंध लगा दिया गया था उन सब के बावजूद पॉलिथीन लगातार उपयोग में लाई जा रही है। ऐसे में लोगों की लत छुड़ाने के लिए इस संस्था ने मशीनों के जरिए लिफाफे और थैले बनाकर फल विक्रेताओं निशुल्क उपलब्ध कराए हैं ताकि वह ग्राहकों लिफाफों और थैलो मैं सामान देकर उन्हें पॉलिथीन से छुटकारा दिला सके। इस मुहिम में नगर निगम अधिकारियों के अलावा नगर आयुक्त भी जुटे हुए हैं। जिसके चलते खुद व्यापारियों के पास जाकर इस संस्था के जरिए लिफाफे उपलब्ध करा रहे हैं बल्कि पॉलिथीन उपयोग कर रहे फल विक्रेताओं से पॉलिथीन भी जप्त कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने पेसीफिक हेल्थ केयर संस्था के इस कार्य के लिए सराहना की है। वहीं संस्था की प्रोपराइटर रचना मोहन ने नगर आयुक्त संतोष शर्मा से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। इस संस्था के सदस्य रचना मोहन बृजमोहन गोविंद मोहन आशा पाल निशांत मोहन अभिषेक मोहन नीतू अग्रवाल राजुल टंडन नीतू गुप्ता और सचिन गुप्ता को इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।