होम दिल्ली के कनॉट प्लेस में एहतियात बढ़ी, CJP प्रदर्शन के बीच व्यापारियों से समय से पहले प्रतिष्ठान बंद करने का अनुरोध

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Jul 23, 2026 06:09 PM

दिल्ली के कनॉट प्लेस में एहतियात बढ़ी, CJP प्रदर्शन के बीच व्यापारियों से समय से पहले प्रतिष्ठान बंद करने का अनुरोध

दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के बीच राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र कनॉट प्लेस (CP) में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

दिल्ली के कनॉट प्लेस में एहतियात बढ़ी, CJP प्रदर्शन के बीच व्यापारियों से समय से पहले प्रतिष्ठान बंद करने का अनुरोध

दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के बीच राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र कनॉट प्लेस (CP) में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने व्यापारियों, रेस्तरां संचालकों और कार्यालयों से गुरुवार (23 जुलाई) को शाम 6:30 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की है।

NDTA द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सलाह तथा कनॉट प्लेस के आसपास बने हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संगठन ने सभी दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सहयोग करने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

पत्र में कहा गया है कि "NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सलाह और CP के आस-पास की गंभीर स्थिति को देखते हुए, यह सख्त निर्देश दिया जाता है कि कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में सभी दुकानें आज, यानी 23.07.2026 को शाम 6:30 बजे तक बंद कर दिए जाएं. सभी से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और ऊपर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके."

इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "6.30 pm बंद करने के आदेश. जबरदस्त सिक्योरिटी. ढेर सारी एम्बुलेंस. क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?"

पिछले कुछ दिनों से बढ़ा है तनाव

गौरतलब है कि 20 जुलाई को CJP द्वारा आयोजित संसद मार्च के दौरान कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार आमना-सामना हुआ था। विशेष रूप से आउटर सर्कल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली थी।

इसके बाद 21 और 22 जुलाई को भी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़पों की खबरें सामने आईं। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच तनावपूर्ण स्थिति दिखाई देने का दावा किया गया।

कई मेट्रो स्टेशन भी हैं बंद

सुरक्षा के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भी राजधानी के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखा है। इनमें राजीव चौक, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम जैसे स्टेशन शामिल हैं। हालांकि कुछ इंटरचेंज स्टेशनों पर लाइन बदलने की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)