होम Satyendra Jain को Bail मिलते ही Kejriwal का PM मोदी पर हमला! बोले- ‘इस से आपको क्या हासिल हुआ?’

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Sep 3, 2026 07:07 PM

Satyendra Jain को Bail मिलते ही Kejriwal का PM मोदी पर हमला! बोले- ‘इस से आपको क्या हासिल हुआ?’

दिल्ली की एक अदालत से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अदालत ने गुरुवार, 3 सितंबर को उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली।

Satyendra Jain को Bail मिलते ही Kejriwal का PM मोदी पर हमला! बोले- ‘इस से आपको क्या हासिल हुआ?’

दिल्ली की एक अदालत से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अदालत ने गुरुवार, 3 सितंबर को उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली। जैन को बेल मिलने के बाद AAP संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, "आज सत्येंद्र जैन को बेल मिल गई. उनको गिरफ्तार क्यों किया गया. किसी को समझ नहीं आ रहा."

Satyendra Jain की Bail पर Kejriwal ने PM मोदी को घेरा

सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "मोदी जी, इस से आपको क्या हासिल हुआ? चौबीस घंटे आप बस लोगों को जेल भेजने के बारे में सोचते रहते हो. देश चलाने में तो कोई इंटरेस्ट ही नहीं आपको और ना ही देश चलाना आता है. कहां आप देश के प्रधान मंत्री बन गए. आपको तो किसी गांव का थानेदार होना चाहिए था. आपकी हरकतें वैसी ही हैं."

केजरीवाल ने आगे गिरफ्तारी और पुलिस हिरासत की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा, "किसी भी मामले में किसी को गिरफ्तार उनसे पूछताछ के लिए किया जाता है. इसके लिए पुलिस कस्टडी ली जाती है. पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद व्यक्ति न्यायिक हिरासत में जाता है."

उन्होंने सत्येंद्र जैन के मामले को लेकर दावा किया, "सत्येंद्र जैन को इस मामले में पुलिस कस्टडी में नहीं भेजा गया. उनसे कोई पूछताछ नहीं की गई. सीधे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उनके खिलाफ केस इतना कमजोर था कि मात्र दस दिन में उन्हें बेल मिल गई."

युवक के वायरल Video को लेकर भी केजरीवाल का हमला

अरविंद केजरीवाल ने एक युवक के दावे वाले वीडियो को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। वीडियो को सीजेपी के पेज से शेयर किया गया था, जिसमें युवक कथित तौर पर एक व्यक्ति का सिर फोड़ने की बात कहता दिखाई दे रहा है और दावा करता है कि इसके बावजूद उसे जेल नहीं जाना पड़ा तथा उसे समर्थन मिला।

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा, "एक तरफ आप सत्येंद्र जैन जैसे भले व्यक्ति को जेल भेजते हो, दूसरी तरफ ऐसे गुंडों को पाल कर रखते हो."

सत्येंद्र जैन को मिली जमानत के बाद केजरीवाल की इस प्रतिक्रिया ने राजनीतिक बयानबाजी को और तेज कर दिया है। उन्होंने एक ओर जैन की गिरफ्तारी और मामले की प्रक्रिया पर सवाल उठाए, वहीं दूसरी ओर कानून-व्यवस्था और कथित तौर पर अपराध करने वालों के साथ व्यवहार को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)