होम मुख्यमंत्री योगी बोले: मेट्रो का काम दो साल से भी कम समय में हुआ पूरा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2021 08:23 PM

मुख्यमंत्री योगी बोले: मेट्रो का काम दो साल से भी कम समय में हुआ पूरा

मुख्यमंत्री योगी बोले: मेट्रो का काम दो साल से भी कम समय में हुआ पूरा

 मुख्यमंत्री योगी बोले: मेट्रो का काम दो साल से भी कम समय में हुआ पूरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में जीका वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपायों को संतोषजनक बताते हुए कहा है कि माकूल निगरानी और स्वच्छता अभियान के बलबूते स्थिति अब नियंत्रण में है। सीएम योगी ने बुधवार को कानपुर में जीका वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी प्रयासों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि कानपुर में पिछले एक महीने में जीका वायरस के 105 केस मिले हैं। जिनमें से 17 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
सीएम ने कहा कि शहर के पांच वार्ड इस वायरस के संक्रमण से विशेष रूप से प्रभावित थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन एवं नगर निगम के सामूहिक प्रयासों की मदद से निगरानी एवं स्वच्छता अभियान को तेज कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।उन्होंने बताया कि वायरस के संक्रमण को पूरी तरह से रोकने के लिए निगरानी कर्मियों की अतिरिक्त टीमें लगाई हैं। साथ ही शासन स्तर पर विशेषज्ञों की भी सेवाएं ली जा रही हैं। योगी ने कहा कि जिन मरीजों का घर पर ही इलाज (होम आइसोलेशन) हो रहा है, उनकी भी लगातार निगरानी की जा रही है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी जीका वायरस के 88 मरीजों का इलाज चल रहा है, उम्मीद है कि ये मरीज भी जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। मैंने समीक्षा में पाया कि सभी स्तरों पर किए जा रहे उपायों को बेहतर तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। इस स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है।
लोगों से मिले योगी, बच्चे को दुलारा
चकेरी श्यामनगर में योगी आदित्यनाथ 7 जीका संक्रमित परिजनों के अलावा एक जीका संक्रमित पीड़ित से मिले। उन्होंने घर और अपार्टमेंट में जाकर परिवार का हालचाल जाना। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग से मिली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से सुरक्षा के साथ रहने की बात कही। वहीं उनके आगमन के पूर्व चकेरी के पीएसी रोड, श्यामनगर में जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ पुलिस बल तैनात रहा। कई जगह बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए रस्सी लगवानी पड़ी।इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। श्यामनगर में सबसे पहले मुख्यमंत्री ई ब्लॉक पार्क के पास जीका संक्रमित रहे लक्ष्मी कांत मिश्रा के घर पहुंचे। यहां से वे पैदल मानस अपार्टमेंट पहुंचे। इस बीच रास्ते में साढ़े तीन साल के बच्चे युवराज से मिले।उसने मुख्यमंत्री को देखकर जय श्रीराम बोला। यह सुनकर योगी ने बुलाया उससे नाम पूछा। दुलारकर पूछा स्कूल जाते हो। मुख्यमंत्री अपार्टमेंट के अलावा कृष्णा नगर इलाके के 7 संक्रमित लोगों के परिजनों से मिले। उनके जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)