होम लखनऊ में 22 नवंबर को होगी किसान महापंचायत, पूर्वांचल में भी तेज होगा आंदोलन: राकेश टिकैत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2021 07:44 PM

लखनऊ में 22 नवंबर को होगी किसान महापंचायत, पूर्वांचल में भी तेज होगा आंदोलन: राकेश टिकैत

लखनऊ में 22 नवंबर को होगी किसान महापंचायत, पूर्वांचल में भी तेज होगा आंदोलन: राकेश टिकैत

लखनऊ में 22 नवंबर को होगी किसान महापंचायत, पूर्वांचल में भी तेज होगा आंदोलन: राकेश टिकैत

लखनऊ। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन करीब एक साल से जारी है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध तेज किया जाएगा। इतना ही नहीं 26 नवंबर को किसान आंदोलन के एक साल पूरे हाने वाले हैं और इससे 4 दिन पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। किसानों के करीब 40 संगठन कृषि कानूनों का पुरजोर तरीके से विरोध कर रहे हैं और इन्हीं संगठनों से मिलकर संयुक्त किसान मोर्चा बना है। जिसका भारतीय किसान यूनियन भी एक हिस्सा है। साल 2020 से संयुक्त किसान मोर्चा विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा है और इसके एक साल पूरे होने वाले हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को ट्वीट किया कि लखनऊ में 22 नवंबर को आयोजित होने वाली किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी। संयुक्त किसान मोर्चा की यह महापंचायत किसान विरोधी सरकार और तीनों काले कानूनों के विरोध में ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। अब पूर्वांचल में भी और अन्नदाता का आंदोलन तेज होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)