होम यूपी: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति दोषी करार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2021 08:19 PM

यूपी: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति दोषी करार

यूपी: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति दोषी करार

यूपी: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति दोषी करार

चित्रकूट की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में दोषी करार दिया है। 12 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी। मामले में आशीष शुक्ल और अशोक तिवारी भी दोषी पाए गए हैं जबकि चंद्रपाल, विकास वर्मा, रूपेश्वर और अमरेन्द्र सिंह पिंटू को निर्दोष करार दिया गया है।मंगलवार को मामले में कुछ आरोपियों की ओर से लिखित बहस दाखिल की जानी थी। इसी बीच आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति की ओर अर्जी देकर मुकदमे की तारीख बढ़ाए जाने की मांग की गई। इसमें कहा गया कि मुकदमे को किसी दूसरे राज्य में स्थानांतरित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की गई है। इसके अतिरिक्त इस न्यायालय के उस आदेश को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में चुनौती दी गई है, जिसमें बचाव साक्ष्य पेश करने की अर्जी को खारिज कर दिया गया था।वहीं, 8 नवंबर को अभियोजन की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एसएन राय ने प्रार्थना पत्र देकर न्यायालय से अनुरोध किया था कि गवाह अंशु गौड़ ने अपने बयान में कहा है कि पीड़िता को कई प्लाटों की रजिस्ट्री और नकद धनराशि का प्रलोभन देकर न्यायालय के समक्ष सही गवाही न देने के लिए राजी किया गया है। लिहाजा अदालत रजिस्ट्री को साबित करने के लिए रजिस्ट्रार लखनऊ और पीड़िता द्वारा दिल्ली के कोर्ट को दिए गए कलमबंद बयान को तलब करने का आदेश दे, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं।बता दें कि 18 फरवरी 2017 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गायत्री प्रसाद प्रजापति, विकास वर्मा, अमरेंद्र सिंह, चंद्रपाल, रूपेश्वर व अशोक तिवारी के खिलाफ गौतमपल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, जानमाल की धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)