होम कप्तान कोहली की 9 महीने की बेटी को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

समाचारखेल Alert Star Digital Team Nov 10, 2021 07:41 PM

कप्तान कोहली की 9 महीने की बेटी को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

कप्तान कोहली की 9 महीने की बेटी को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

 कप्तान कोहली की 9 महीने की बेटी को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की 9 महीने की बच्ची को रेप की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम रामनागेश अधिबथिनी बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 23 साल है। वो हैदराबाद का रहने वाला है और उसे वहीं से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था और इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने सबसे महंगे साबित हुए मोहम्मद शमी को धर्म के आधार पर निशाना बनाया था। जिसका कप्तान कोहली ने बचाव किया था और इसी के बाद अब उनकी बेटी को रेप की धमकी दी गई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।आपको बता दें कि रेप की धमकी देने वाला आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। जो पहले खाने की डिलिवरी करने वाली एक कंपनी के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता था। इतना ही नहीं इस शख्स ने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक की डिग्री हासिल की है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)