होम बोले ओमप्रकाश राजभर- जिन्ना प्रधानमंत्री बनते तो देश का बंटवारा नहीं होता
बोले ओमप्रकाश राजभर- जिन्ना प्रधानमंत्री बनते तो देश का बंटवारा नहीं होता
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अगर जिन्ना को देश का पहला प्रधानमंत्री बना दिया होता, तो देश का बंटवारा न हुआ होता।पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जिन्ना पर दिए गए बयान के बाद यूपी में विवाद बढ़ गया है। 31 अक्तूबर को अखिलेश ने हरदोई जिले में एक आयोजित जनसभा कहा था कि सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी और जिन्ना ने मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को स्वतंत्र करवाया।इसी बयान को लेकर ओमप्रकाश राजभर से पूछा गया था, तो उन्होंने कहा कि अगर जिन्ना भारत के प्रधानमंत्री होते तो देश के दो टुकड़े न होते। सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर लालकृष्ण आडवाणी तक जिन्ना की तारीफ किया करते थे, इसलिए उनके विचारों को भी पढ़िए।सुभासपा और सपा एक साथ लड़ेंगे चुनावकुछ सप्ताह पहले ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव ने एलान किया था कि वह अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को एक साथ लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने गठबंधन की जीत का दावा किया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।