होम सांसद अरुण सागर ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सामने शिक्षकों की उठाई आवाज,पत्र देकर बोले-शिक्षकों के हक को पूरा किया जाए

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्लीयूथशिक्षाकरियरनौकरियां Sanjeev Kumar Saxena Dec 12, 2025 04:41 PM

सांसद अरुण सागर ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सामने शिक्षकों की उठाई आवाज,पत्र देकर बोले-शिक्षकों के हक को पूरा किया जाए

शिक्षामंत्री ने सांसद को बहुत जल्द समाधान कराने का दिया आश्वासन, 8 दिसंबर को शिक्षकों ने सांसद को दिया था ज्ञापन

सांसद अरुण सागर ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सामने शिक्षकों की उठाई आवाज,पत्र देकर बोले-शिक्षकों के हक को पूरा किया जाए

नई दिल्ली | भाजपा सांसद अरुण सागर ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने शिक्षक की समस्याओं से शिक्षा मंत्री को अवगत कराते हुए पत्र दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से कहा कि शिक्षकों की मांग पर विचार करते हुए संबधित विभाग को दिशा-निर्देश दिए जाएं ताकि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान हो सके। शिक्षामंत्री ने सांसद को आश्वासन दिया है। सांसद ने कहा कि उनके द्वारा शाहजहांपुर वासियों की समस्याओं को लगातार शीर्ष नेतृत्व तक पुरजोर तरीके से रखा जा रहा है। बहुत जल्द इस पर सकारात्मक जवाब मिलेगा। 

आठ दिसंबर को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भाजपा सांसद अरुण सागर के साउथ सिटी आवास पर पहुंचकर उनको एक ज्ञापन दिया था। उन्होंने दिए गए ज्ञापन में बताया था कि 29 जुलाई 2011 से पहले उत्तर प्रदेश में काफी संख्या में शिक्षको की नियुक्ति हुई थी। शिक्षकों ने पूरी ईमानदारी के साथ सेवा दी। बच्चों को शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भुमिका भी निभाई है। लेकिन अब एक नई नीती के कारण उन्हे टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया गया। ये परिक्षा पास न करने पर उनके वेतन भत्ते बंद हो जाते हैं। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है और पदोन्नत का अवसर भी नही मिलता है। सांसद ने शिक्षामंत्री को पत्र देकर बताया कि ये शिक्षक पुरानी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चुने गए थे। उस समय टीईटी की कोई शर्त नही थी। इसलिए इन शिक्षको को इस परिक्षा से छूट देकर उनकी सेवा को सम्मान देना चाहिए। इससे न केवल इन शिक्षको का हक पूरा होगा बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि ये अनुभवी शिक्षक बिना तनाव के काम जारी रख सकेंगे। 

सांसद ने शिक्षामंत्री से कहा कि आप शिक्षा क्षेत्र के संरक्षक हैं। उनके दखल के बाद कई नीतिगत बदलाव हो चुके हैं। सांसद ने शिक्षामंत्री से जोर देकर कहा कि हमे पूरी उम्मीद है कि इस मांग पर वह सकारात्मक कदम उठाएंगे। क्योंकि शिक्षा हमारी राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। इन शिक्षको का योगदार अमूल्य है, इन शिक्षको का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

सांसद ने बताया कि उन्होंने शिक्षामंत्री को शिक्षकों की जुड़ी समस्याओं को उठाया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शिक्षामंत्री सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे ।साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को या संबधित विभाग को बहुत जल्द दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। जिससे बहुत जल्द इन समस्याओं का समाधान हो सकेगा। सांसद ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने शाहजहांपुर वासियों से जुड़ी समस्याओं को लोकसभा से लेकर संबधित विभाग के शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा है। उसका समाधान भी कराया है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा लगातार शाहजहांपुर की समस्याओं का समाधान कराया जाता रहेगा

Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)