होम 18.75 करोड़ की लागत से सांसद अरूण सागर एवं वित्त,संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सालिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का किया लोकार्पण

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्लीउत्तराखंड Sanjeev Kumar Saxena Aug 24, 2025 07:16 PM

18.75 करोड़ की लागत से सांसद अरूण सागर एवं वित्त,संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने "सालिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट" का किया लोकार्पण

वित्त मंत्री ने सभी से इंदौर की तर्ज पर नगर निगम शाहजहांपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में विकसित करने हेतु सहयोग करने की अपील की

18.75 करोड़ की लागत से सांसद अरूण सागर एवं वित्त,संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सालिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का किया लोकार्पण

शाहजहांपुर |  भाजपा सांसद अरुण सागर ने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर अर्चना वर्मा के साथ स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत नगर निगम द्वारा 18.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट का फीता काटकर व बटन दबाकर लोकार्पण किया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के लिए खिलौली गांव में 130 टी0पी0डी0 क्षमता के सालिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण एक अच्छी पहल है | उसके बाद जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण भी किया। इस दौरान ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक अरविंद सिंह,नगर निगम के कर्मचारी,अधिकारी, जिला अधिकारी,पुलिस अधीक्षक, उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य समेत तमाम पार्षद गण,पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद अरुण सागर ने कहा कि जनपद,देश और प्रदेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया गया। जिससे कि भारत का प्रत्येक जिला स्वच्छ रहेगा तो पूरा भारत स्वच्छ रहेगा | "कचरा प्रबंधन: सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का महत्व  के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट अर्थात ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र यह एक ऐसी सुविधा है जहाँ इकट्ठा किए गए ठोस अपशिष्टों का प्रसंस्करण, उपचार और निपटान किया जाता है। ये प्लांट कचरे से पुनः प्राप्त होने योग्य सामग्री जैसे प्लास्टिक, धातु को अलग करते हैं, जिससे कम कचरा लैंडफिल में जाता है। इसके अतिरिक्त, कुछ प्लांट कम्पोस्ट खाद बनाते हैं या बायोगैस उत्पन्न करते हैं, जो ऊर्जा के रूप में उपयोग की जाती है। कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने, प्रदूषण कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में ये प्लांट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,  उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रोसेसिंग तकनीकों जैसे रीसाइक्लिंग और कंपोस्टिंग, और सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की भूमिका पर लोगों को प्रकाश डालना चाहिए ताकि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होने कहा कि यह हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बढ़ती आबादी और शहरीकरण के कारण हर दिन भारी मात्रा में कचरा उत्पन्न हो रहा है, जिससे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस चुनौती का समाधान एक कुशल और प्रभावी कचरा प्रबंधन प्रणाली में निहित है | सांसद ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लगातार सफाई अभियान चलाया जाता है।

इस अवसर वित् मंत्र सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्लांट के लोकार्पण के उपरांत इसका संचालन आज से प्रारम्भ हो जाएगा। महानगर क्षेत्र से प्रतिदिन कॉम्पेक्टर के माध्यम से लाए जाने वाले सूखे और गीले कचरे के ठोस निस्तारण हेतु वैज्ञानिक विधि अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कचरे का निस्तारण उसी दिन किया जाएगा तथा गीले कचरे से खाद तैयार की जाएगी, जिसका उपयोग विभिन्न कार्यों में किया जा सकेगा। वित्त मंत्री ने सभी पार्षदगणों और जन-सामान्य से अपील की कि नगर निगम द्वारा संचालित कूड़ा वाहन को घरों से निकलने वाला सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके ही दें, ताकि प्लांट पर आने वाले कचरे का शीघ्र निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि जन-सामान्य की सुविधा के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा अनेक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से इंदौर की तर्ज पर नगर निगम शाहजहांपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में विकसित करने हेतु सहयोग करने की अपील की और कहा कि इस दिशा में सबके सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां खुशबूदार पौधे जैसे चम्पा, चमेली, रातरानी लगाए जाएं। प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने हेतु पार्षदगण सक्रिय रूप से कार्य करें ताकि सफाई व्यवस्था सर्वाेपरि बनी रहे।

Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)