होम वोटर अधिकार यात्रा: दरभंगा में राहुल गांधी के रात्रि विश्राम स्थल में बदलाव, प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल
कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 26 अगस्त को दरभंगा पहुंचेगी। पहले उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम जीवछघाट हाई स्कूल में तय था, लेकिन प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण स्थल बदल दिया गया है।
दरभंगा: कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 26 अगस्त को दरभंगा पहुंचेगी। पहले उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम जीवछघाट हाई स्कूल में तय था, लेकिन प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण स्थल बदल दिया गया है। अब वे एनएच-27 के पास स्थित फखरूद्धीन अली अहमद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कैंपस में रुकेंगे।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी मदन मोहन झा ने बताया कि जीवछघाट हाई स्कूल में रुकने के लिए समाज कल्याण विभाग से अनुमति लेनी थी, जो नहीं मिल पाई। प्रशासन का कहना था कि स्कूल में पठन-पाठन प्रभावित होगा। इसके बाद पास ही स्थित प्राइवेट कॉलेज कैंपस और बगल की खाली जमीन में रात्रि विश्राम की व्यवस्था कर दी गई है।
राहुल गांधी का दरभंगा आगमन 26 अगस्त की शाम 7 बजे होगा, जबकि 27 अगस्त की सुबह वोटर अधिकार यात्रा यहीं से आगे बढ़ेगी।
मदन मोहन झा ने जानकारी दी कि वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी का भी शामिल होने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का शेड्यूल आमतौर पर यात्रा से एक दिन पहले जारी किया जाता है। प्रियंका गांधी की मौजूदगी से यात्रा को अतिरिक्त ऊर्जा मिलेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।