होम शाहजहाँपुर:श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मना

समाचारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशशिक्षाकरियर Alert Star Digital Team Aug 16, 2025 10:01 PM

शाहजहाँपुर:श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मना

विद्यालय प्रबंधक डॉ0 अविनाश सक्सेना ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया

शाहजहाँपुर:श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मना

शाहजहाँपुर।(Akash Saxena) श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल, रोशनगंज, शाहजहाँपुर में आज 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक डॉ0 अविनाश सक्सेना ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया| उन्होंने कहा कि आज हम सब अपने तिरंगे के नीचे खड़े होकर उस आजादी का जश्न मना रहे हैं, जिसके लिए हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। 15 अगस्त 1947 के दिन भारत ने अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियों को तोड़कर आजादी की सांस ली। यह स्वतंत्रता हमें एक दिन में नहीं मिली। इसके लिए दशकों तक संघर्ष, बलिदान और त्याग की लंबी कहानी है। इसी आजादी को पाने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने इस सपने को साकार करने के लिए अपने प्राणों और पूरे जीवन की आहुति दी।

 उसी क्रम में विधालय प्रबन्ध समिति के सदस्य मनोज सक्सेना ने भी अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा कहा कि आज हमें इस बात को ध्यान रखना चाहिए कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है। हमें अपने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए ईमानदारी और मेहनत से काम करना होगा। आइए, इस अवसर पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने देश को और ऊंचाई पर ले जाएंगे। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित लोगों से  देशहित मे कार्य करने को प्रेरित किया।

 विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रीमती शुभा गौतम ने अमर शहीदों  के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहां कि देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने जीवन का बलिदान कर देने वाले शहीदों का बलिदानी जीवन देश की सेवा के लिए प्रेरित करता है। हमको देश पर समर्पित हो जाने वाले अमर शहीदों के जीवन को आत्मसात करना चाहिए|

बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की  प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती चितवन गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में श्रीमती बबिता, श्रीमती इंद्रमोहिनी , श्रीमती अर्पणा कुमारी, श्रीमती आरती श्रीवास्तव, श्रीमती चितवन गुप्ता,मनुज शर्मा, कुंजबिहारी श्रीमती श्यामलता, रामदेवी, कुंती,  नीलम, रानी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)