होम वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व सांसद अरुण सागर ने हथौड़ा गांव में यदुनाथ सिंह स्टेडियम द्वार का किया लोकार्पण

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 16, 2025 07:10 PM

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व सांसद अरुण सागर ने हथौड़ा गांव में यदुनाथ सिंह स्टेडियम द्वार का किया लोकार्पण

नियामतपुर गांव में भी सांसद व मंत्री ने कई अन्य निर्माण कार्यों का भी किया लोकार्पण

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व सांसद अरुण सागर ने हथौड़ा गांव में यदुनाथ सिंह स्टेडियम द्वार का किया लोकार्पण

शाहजहांपुर |   वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सांसद अरुण सागर के साथ अलग अलग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सबसे पहले हथौड़ा गांव में नायक जद्दूनाथ सिंह स्टेडियम द्वार का लोकार्पण किया। उसके बाद नियातमपुर गांव में नवनिर्मित द्वार, प्रतिक्षालय प्राथमिक विद्यालय और महोलिया मुंडी की इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री और सांसद ने जानकारी नगर गांव में ग्रामीण द्वारा मार्ग समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। 

सांसद अरुण सागर ने कहा कि कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है। इससे साफ जाहिर है कि कितनी तेज गति के साथ विकास कराया जा रहा है। सरकार ने हमेशा स्वतंत्रता सेनानियों को प्राथमिकता पर रखा है। यहां परमवीर चक्र विजेता नायक जद्दूनाथ सिंह स्टेडियम है। जिसका पुननिर्माण किया जा रहा था। इससे वहां पर होने वाले खेलों में खिलाड़ियों को हर तरह से सहूलियत दिए जाने की कोशिश की गई है। साथ ही उसका द्वार भी बनाया गया है। उसका लोकार्पण किया गया है। इसके अलावा भावलखेड़ा विकासखंड के नियामतपुर गांव में कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है। सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से जो वादे किए थे। उनको धीरे धीरे पूरा किया जा रहा है। फिर वह वादे चाहे विकास से जुड़े हो या रोजगार और फिर चाहे उद्योग से ही क्यों न जुड़े हो। उन्होंने कहा कि हर सेक्टर में सरकार देश के नागरिकों के हित में कार्य कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गई। जिसका लाभ नागरिकों को मिल रहा है। सांसद ने कहा कि यातायात को बेहतर बनाने के लिए मार्ग और हाइवे बनाए जा रहे हैं। शाहजहांपुर में भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोड का जाल बिछाया जा चुका है। प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रों को सिर छुपाने के लिए आवास दिए गए। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हर अग्रसर हैं।

इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, ग्राम प्रधान अभय यादव समेत सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)