होम अब और नहीं, जनता जाग गई है – वोट चोरी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, कांग्रेस ने भी जारी किया वीडियो

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Aug 16, 2025 02:21 PM

अब और नहीं, जनता जाग गई है – वोट चोरी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, कांग्रेस ने भी जारी किया वीडियो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। राहुल ने एक्स (Twitter) पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "चोरी-चोरी, चुपके-चुपके अब और नहीं, जनता जाग गई है।"

अब और नहीं, जनता जाग गई है – वोट चोरी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, कांग्रेस ने भी जारी किया वीडियो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। राहुल ने एक्स (Twitter) पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "चोरी-चोरी, चुपके-चुपके अब और नहीं, जनता जाग गई है।" यह वीडियो ‘लापता वोट’ नाम से जारी किया गया है, जिसका शीर्षक हाल ही में आई एक बॉलीवुड फिल्म से लिया गया है।

राहुल गांधी का वीडियो

वीडियो में एक शख्स पुलिस थाने में शिकायत करता दिख रहा है कि उसका वोट चोरी हो गया है। वह अधिकारियों से कहता है कि लाखों वोट चुराए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी खुद सोच में पड़ जाते हैं कि कहीं उनका वोट भी तो चोरी नहीं हुआ। यह वीडियो लगभग एक मिनट का है और राहुल गांधी ने इसे चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के लिए साझा किया है।

 

कांग्रेस का आरोप और वीडियो

राहुल गांधी के बाद कांग्रेस ने भी बुधवार को एक वीडियो जारी किया। इसमें दिखाया गया कि कैसे फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। वीडियो में एक परिवार मतदान केंद्र पहुंचता है और पता चलता है कि उनका वोट पहले ही किसी और ने डाल दिया है। अंत में दिखाया गया कि दो लोग फर्जी वोट डालते हैं और मेज पर बैठे अधिकारी को अंगूठा दिखाते हैं, जिसके सामने "चुनाव चोरी आयोग" की प्लेट लगी होती है।

कांग्रेस का अभियान

कांग्रेस ने वोट चोरी को करो या मरो का मुद्दा बताते हुए देशभर में जागरूकता अभियान शुरू किया है। पार्टी ने इसके लिए एक रोडमैप जारी किया है और एक वेब पोर्टल भी लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए लोग पंजीकरण कर सकते हैं, चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग कर सकते हैं और डिजिटल मतदाता सूची की मांग के समर्थन में अपनी आवाज जोड़ सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)