होम सांसद अरुण सागर की पहल पर बहुत ही जल्द ग्रामीण सड़कों का विस्तार,पक्कीकरण और नेशनल हाइवे का चौड़ीकरण होगा,मंत्री नितिन गडकरी ने दी सहमति
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र का लिया संज्ञान, संबन्धित अधिकारी को मंत्री ने पत्र लिखकर दिए निर्देश
शाहजहांपुर | सांसद अरुण सागर ने हाइवे के चौड़ीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का विस्तार और पक्कीकरण समेत कई मांगों को लेकर मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात कर पत्र दिया था। साथ ही औद्योगिक केंद्रों से हाइवे को जोड़ने, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बस स्टैंडो पर डिजिटल टिकटिंग और यात्री प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं स्थापित करने जैसी मांगे पत्र में की गई थीं। मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद की मांगों को गंभीरता से लेकर संबधित अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देशित किया है। सांसद अरुण सागर ने उनका आभार जताया है।
सांसद ने कहा कि शाहजहांपुर नेशनल हाइवे चौड़ीकरण समेत कई समस्याओं से मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराया था। उन्होंने मांगो पर विचार करने का आश्वासन दिया था। बहुत जल्द सकारात्मक जवाब मिला है। मंत्री की तरफ से सभी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को पत्र लिख दिया गया। उम्मीद है कि बहुत जल्द जिन समस्याओं से अवगत कराया गया था। वह सभी पूरी हो जाएंगी। सांसद ने कहा कि उनके द्वारा जनपद में होने वाली समस्याओं को दिल्ली से लेकर लखनऊ में मंत्रियों तक पहुंचाई जा रही हैं। ताकि उन समस्याओं को दूर कर जनता को राहत दी जा सके। कई समस्याओं को दूर किया जा चुका है। सांसद ने कहा कि देश की नागरिकों की समस्याओं को दूर करना पार्टी की पहली प्राथमिकता है। फिर चाहें जनकल्याणकारी योजनाएं हो या फिर देश में विकास की बात हो। जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। तब से विकास ने रफ्तार पकड़ ली है। जनपद में ग्रामीण से लेकर शहर की गलियों से लेकर मुख्य रोड और गांव की सड़के बनवाई जा रही हैं। योजनाओं का लाभ सीधे गरीब जनता तक पहुंच रहा है। सांसद ने कहा कि इससे पहले रेलवे की समस्याओं को रेल मंत्री के सामने रखा था उसके फौरन बाद डीआरएम मुरादाबाद ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। जिसमे निर्माण कार्य में होने वाली खामियों को दूर कराया गया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।