होम सांसद अरुण सागर के पत्र का केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिया संज्ञान, संबन्धित विभाग को दिये कार्रवाई के निर्देश

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्लीउत्तराखंड Alert Star Digital Team Aug 11, 2025 07:55 PM

सांसद अरुण सागर के पत्र का केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिया संज्ञान, संबन्धित विभाग को दिये कार्रवाई के निर्देश

सांसद ने जनपद में मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया की योजनाओं को शाहजहांपुर में प्रभावी ढंग से लागू करने की करी मांग

सांसद अरुण सागर के पत्र का केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिया संज्ञान, संबन्धित विभाग को दिये कार्रवाई के निर्देश

शाहजहांपुर | सांसद अरूण सागर शाहजहांपुर वासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर मजबूती के साथ अपनी मांगों को रख रहे हैं। उन्होंने मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया योजनाओं को शाहजहांपुर में अच्छे ढंग से लागू करने की मांग करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र दिया था। मंत्री ने उस पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सांसद ने मंत्री का आभार जताया है। 

सांसद ने कहा कि मेक इन इंडिया का मंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को लाल किले के प्राचीर से दिया था। जिससे भारत को महत्वपूर्ण निवेश, निर्माण, संरचना तथा अभिनव प्रयोगों के वैश्विक केंद्र के रूप में बदला जा सके। सरल शब्दों में समझें तो इसका उद्देश्य था भारत के आयात में कमी लाई जाए और निर्यात को बढ़ावा मिले। इसके माध्यम से देश ने कई मोर्चों पर नए कीर्तिमान स्थापित किए और कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की जिनकी भारत अभी कल्पना भी नहीं कर रहा था। मेक इन इंडिया हमारे देश को मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का केंद्र बनाने के लिए देशवासियों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। सांसद ने कहा कि मेक इन इंडिया की छाप उन क्षेत्रों में भी दिखने लगी है जहां हमने कभी प्रभाव डालने का सपना भी नहीं देखा था। उन्होंने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, स्टील उद्योग, सेमीकंडक्टर निर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा और रक्षा उत्पादन निर्यात जैसे क्षेत्रों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि 2014 में पूरे देश में केवल दो मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स थीं जबकि आज यह संख्या बढ़कर 200 से ज्यादा हो गई है। यह वृद्धि साढ़े सात हजार प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि है। आज भारत में इस्तेमाल होने वाले 99 प्रतिशत मोबाइल मेड इन इंडिया हैं। सांसद ने कहा कि मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया से देश में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)