होम UP Police के 16 वीर जवानों को राष्ट्रपति वीरता पदक, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी भी सम्मानित
लखनऊ में आयोजित एक विशेष समारोह में उत्तर प्रदेश पुलिस के वीर जवानों के अदम्य साहस और शौर्य को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किए गए उत्तर प्रदेश पुलिस के 16 कार्मिकों को पदक प्रदान किए।
लखनऊ में आयोजित एक विशेष समारोह में उत्तर प्रदेश पुलिस के वीर जवानों के अदम्य साहस और शौर्य को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किए गए उत्तर प्रदेश पुलिस के 16 कार्मिकों को पदक प्रदान किए। समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने वीर पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया और उनके साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्तव्य के दौरान असाधारण साहस, शौर्य और समर्पण का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने देश एवं प्रदेश की सुरक्षा के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित किया।
सम्मानित होने वालों में हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस उपायुक्त डॉ. दीक्षा शर्मा, 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सेनानायक निपुण अग्रवाल और गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
मुख्यमंत्री द्वारा पदक प्रदान किए जाने के दौरान समारोह में मौजूद लोगों ने वीर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। इन जवानों की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को उत्तर प्रदेश पुलिस बल के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत बताया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान किए। इसी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया गया।
पुलिस सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले एसटीएफ के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को भी इस अवसर पर याद किया गया। मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी मुनेश देवी को नगद धनराशि और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
निरीक्षक सुनील कुमार ने 20 जनवरी 2025 को शामली के झिंझाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान चार अपराधियों को मार गिराने में अदम्य साहस का परिचय दिया था। कर्तव्य का पालन करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए थे। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की गई थी।
देवदत्त सिंह - आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
राजन कुमार - आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
रितुल कुमार वर्मा - आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
निपुण अग्रवाल, आईपीएस - सेनानायक, नवमी वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद
स्वतंत्र कुमार सिंह - अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
मुन्ने सिंह - उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, मेरठ
नीरज कुमार पाल - आरक्षी, नागरिक पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद
अशोक कुमार मीणा, आईपीएस - पुलिस अधीक्षक, हरदोई
कुलदीप कुमार - पुलिस उपाधीक्षक, जनपद संभल
गीतेश कपिल - निरीक्षक, नागरिक पुलिस, शाहजहांपुर
प्रवीण अहलावत - आरक्षी, नागरिक पुलिस, जनपद सहारनपुर
अमित - निरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
अंगद सिंह यादव - उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ
डॉ. दीक्षा शर्मा - पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ
संदीप कुमार - आरक्षी, नागरिक पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद
रिपुदमन सिंह - निरीक्षक, नागरिक पुलिस
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर भी उत्तर प्रदेश के 10 पुलिसकर्मियों के लिए वीरता पदक की घोषणा की गई थी। इनमें धर्मेंद्र सिंह राठौर, केशव शांडिल्य, राहुल कुमार, अजय कुमार वर्मा, घनश्याम यादव, अवनीश कुमार त्यागी, अमित त्रिपाठी, अमित, मनीष बिष्ट और रणधीर सिंह शामिल हैं।
इनमें धर्मेंद्र सिंह राठौर बुलंदशहर में निरीक्षक, केशव शांडिल्य एसटीएफ में उपनिरीक्षक, राहुल कुमार एसटीएफ में मुख्य आरक्षी, अजय कुमार वर्मा मथुरा में उपनिरीक्षक, घनश्याम यादव एसटीएफ में निरीक्षक, अवनीश कुमार त्यागी मैनपुरी में उपनिरीक्षक, अमित त्रिपाठी एसटीएफ में आरक्षी, अमित एसटीएफ में निरीक्षक, मनीष बिष्ट गाजियाबाद कमिश्नरेट में निरीक्षक और रणधीर सिंह एसटीएफ में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।