होम भाजपा सांसद अरुण सागर ने वित्त मंत्री के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आयुष चिकित्सकों को बांटे नियुक्ति पत्र

समाचारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Jun 28, 2025 09:48 AM

भाजपा सांसद अरुण सागर ने वित्त मंत्री के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आयुष चिकित्सकों को बांटे नियुक्ति पत्र

सांसद बोले-ये एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं

भाजपा सांसद अरुण सागर ने वित्त मंत्री के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आयुष चिकित्सकों को बांटे नियुक्ति पत्र

Shahjahanpur   भाजपा सांसद अरुण सागर ने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के साथ विकास भवन सभागार में 38 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 45 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नौकरी पाने वाले लोग पहले से ही विकास भवन सभागार पहुंच गए थे। योगी सरकार में जिनके परिवार के सदस्यों को नौकरी मिली है। उनकी खुशी देखते ही बनती थी। सांसद ने कहा कि नौकरी पाने वालों का ये न्याय अध्याय शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को नौकरी देने के जो वादे किए थे। आज वही वादे पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। 

सांसद अरुण सागर ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने पर सबसे ज्यादा काम किया जा रहा है। आज कई परिवार ऐसे हैं। जिनके सदस्यों को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आयुष चिकित्सकों के पद पर नियुक्त मिली है। नौकरी पाने वाले लोगों और उनके परिवार की उम्मीदों पर प्रदेश सरकार खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकार में नौकरी देने में बड़े घोटाले हो जाते थे। लगातार नौकरी के नाम पर भ्रष्टाचार की बाते सामने आती थीं। यहां तक कि जाति और धर्म के आधार पर नौकरी देने के आरोप लगते थे। लेकिन योगी सरकार में भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म हो चुका है। यहां जो नियुक्तियां हुई है। उसमे पूरी तरह से पारदर्शी रही है। उन्होंने नौकरी पाने वाले युवाओं से अपील की है कि वह कार्य के दौरान अपनी और सरकार की छवि का ख्याल रखे और सम्मान बनाए रक्खें। सांसद ने कहा कि जिनकी नियुक्तियां हुई है ।ये सरकार की योजनाओं पर काफी जमीन स्तर पर कार्य करते हैं। इसलिए गरीब जनता का उनको खास ख्याल रखना होगा। आखिर में उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)