होम स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने छुट्‌टी पाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण की कोशिश का रचा नाटक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Aug 31, 2022 11:00 AM

स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने छुट्‌टी पाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण की कोशिश का रचा नाटक

छुट्‌टी लेने के लिए छात्र ने दोस्त को अपना बड़ा भाई बनाकर एप्लीकेशन दी थी। लेकिन स्कूल प्रशासन ने छात्र के पिता को फोन कर दिया। पिता को पता चलते ही छात्र ने भाई बनकर आए दोस्त को पहचानने से इंकार कर दिया

स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने छुट्‌टी पाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण की कोशिश का  रचा नाटक

शाहजहांपुर।(आकाश सक्सेना) यूपी के शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में एक 11th के छात्र और उसके साथ पढ़ने वाले बालक ने स्कूल के बाहर के दोस्त के साथ मिलकर छुट्‌टी लेने का प्लान बनाया। छात्र ने मोहल्ला चमकनी के रहने वाले दोस्त शाहनवाज को बड़ा भाई बताकर स्कूल में छुट्‌टी लेने के लिए बुलाया। दोस्त शाहनवाज ने छात्र के पिता की बिमारी बताकर एक एप्लीकेशन स्कूल प्रशासन को दी। स्कूल प्रशासन ने छात्र को छुट्‌टी देने से पहले छात्र के पिता को फोन पर सूचना दी। पिता ने बीमार होने से इंकार कर दिया। इधर स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भाई बनकर आए दोस्त का चेहरा भी कैद हो गया था। पिता को पता चलते ही छात्र ने भाई बनकर छुट्‌टी लेने आए दोस्त को स्कूल प्रशासन के सामने पहचानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोस्त शाहनवाज वहां से चला गया। पिता ने 26 अगस्त को सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दोस्त शाहनवाज के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस की जांच में तीनों दोस्तों ने सच कबूल कर लिया। 

 

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि, छुट्टी नहीं मिलने पर दो छात्रों ने अपने दोस्त को भाई बनाकर भेजा था। स्कूल से हाफडे होने पर छात्र अपने उन्ही दोस्तो के साथ एक कैफे पर काफी पीने गया था। दोस्त शाहनवाज पर छात्र के पिता ने अपहरण करने का आरोप लगाया था। स्कूल से लेकर कैफे तक का सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो, कैफे पर काफी पीने के बाद छात्र अपने उसी दोस्त के साथ हाथ मिलाते दिखा था। जिस दोस्त पर पिता ने अपहरण करने आरोप लगाया था। दो दोस्त नाबालिग हैं। तीनों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया तथा दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)