होम सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर द्वारा आयोजित अन्तर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Aug 30, 2022 09:40 PM

सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर द्वारा आयोजित अन्तर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन

सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर द्वारा आयोजित अन्तर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन

सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर द्वारा आयोजित अन्तर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ, 30 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय अन्तर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिता ‘फनाथॉन’ के अन्तर्गत दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी व एशियन बैडमिंटन कन्फेडेरेशन की पूर्व अंपायर श्रीमती मोनिका भोनवाल ने खेल ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर श्रीमती भोनवाल ने कहा कि खेलकूद में ईमानदारी, अनुशासन, प्रोत्साहन एवं अवसर की परम आवश्यकता होती है। ऐसे आयोजनों से छात्रों को समुचित विकास का अवसर प्राप्त होता है।

            ‘फनाथॉन’ की खेल प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत आज बाउन्सी बॉल, ग्लैमलैण्ड, फास्ट एण्ड फ्यूरियस एवं नॉट्स एण्ड क्रासेस आदि विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बाल खिलाड़ियों के बीच पूरी जोर अज़माइस रही। सभी प्रतियोगितायें बालक व बालिका वर्गो में आयोजित की गई। जहाँ एक ओर, बाउन्सी बॉल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बॉल के साथ अपनी दौड़ पूरी की तो वहीं दूसरी ओर प्रतिभागियों ने गाउन पहनकर दौड़ पूरी की। फास्ट एण्ड फ्यूरियस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न बाधाओं को पारकर लक्ष्य हासिल किया जबकि नॉट्स एण्ड क्रासेस प्रतियोगिता में खेल प्रतिभा के साथ ही बुद्धिमत्ता, चतुरता, समझदारी व सावधानी का जोरदार प्रदर्शन किया।सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि कहा कि खेल का मैदान ऐसा है जहां अनेक गुण पैदा होते हैं एवं चरित्र का निर्माण होता है। यही भावी पीढ़ी एक दिन विश्व एकता व विश्व शान्ति का उद्षोष करेगी। समारोह के अन्त में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री कृष्णन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए शारीरिक विकास का होना अति आवश्यक है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)