होम राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. आनन्द नगर द्वारा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Aug 30, 2022 09:36 PM

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. आनन्द नगर द्वारा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. आनन्द नगर द्वारा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. आनन्द नगर द्वारा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन

लखनऊ, 30 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस द्वारा मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मोत्सव एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में ‘मिनी मैराथन दौड़’ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्राईमरी, जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्रों के साथ ही उनको अभिभावकों व माता-पिता ने भी बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। छात्रों व अभिभावकों के लिए क्रमशः 2 व 3 किलोमीटर की यह दौड़ आनन्द नगर स्थित होमगार्ड चौराहे से प्रारम्भ होकर वी.आई.पी. रोड, इको गार्डन से होते हुए वापस होमगार्ड चौराहे पर सम्पन्न हुई। इससे पहले, अन्तर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन खिलाड़ी एवं कॉमनवेल्थ खेलों की कांस्य पदक विजेता सुश्री स्वाति सिंह एवं सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री रीना सोटी ने झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारम्भ किया तथापि समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री स्वाति सिंह ने विजेता व उप-विजेताओं को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। मिनी मैराथन के अन्तर्गत प्राईमरी बालक वर्ग में अर्चित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में दलवीर कौर प्रथम रही। इसी प्रकार, जूनियर बालक वर्ग में हनी सिंह एवं बालिका वर्ग में इमिसता मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग में श्रेयस गुप्ता प्रथम रहे जबकि बालिका वर्ग में शुभी त्रिवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिभावकों के पुरुष वर्ग में श्री विनोद कुमार यादव प्रथम रहे जबकि महिलाओं के वर्ग में श्रीमती लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)