होम श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में आजादी की 75वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई
श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में आजादी की 75वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई

शाहजहाँपुर। श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल, रोशनगंज, शाहजहाँपुर में आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई गई । विद्यालय प्रबंधक डॉ0 अविनाश सक्सेना ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से मुक्त होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। 14 और 15 की मध्य रात्रि को कई विद्रोह के बाद भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुयी थी। हमे स्वतंत्र हुए आज पूरे 75 वर्ष हो गए हैं। हमारा भारत 200 वर्ष तक अंग्रेजों के अधीन था जिसके बाद हमारे देश में आजादी के लिए काफी लड़ाई लड़ी गयी। आजादी का अमृत महोत्सव एक स्वतंत्रता का उत्सव है जो हर 25 साल में मनाया जाता है, ताकि हमारी आज की पीढ़ी के बच्चे यह जान सकें कि भारत को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों को कितने संघर्षों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
जब हम ब्रिटिश शासन के उस युग के बारे में सोचते हैं जब देश का हर व्यक्ति स्वतंत्रता की प्रतीक्षा कर रहा था, तो यह विचार स्वतंत्रता के इस 75 वर्ष के उत्सव को और भी महत्वपूर्ण बना देता है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ है, और इसे धूम-धाम से मना रहे हैं। इस ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय चेतना को भारत के घर-घर पहुँचाने के लिए, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अहमदाबाद, गुजरात में साबरमती आश्रम से एक पदयात्रा (स्वतंत्रता मार्च) को हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के लिए समर्पित ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2022 से 75 सप्ताह पहले शुरू हुआ था और 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। उसी क्रम में विद्यालय प्रवंध समिति के सदस्य मनोज सक्सेना ने भी अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और विद्यालय प्रांगण में उपस्थित लोगों से देशहित मे कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा पूरा भारत वर्ष आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है आज का दिन 15 अगस्त सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है आज के दिन हमने पूर्ण रूप से आजादी प्राप्त करी थी। आजादी के अमृत महोत्सव का मतलब होता है स्वतंत्रता सेनानियों से प्राप्त प्रेरणा का अमृत। स्वतंत्रता का अमृत यानि नए विचारों का अमृत, नए संकल्पों का अमृत, स्वतंत्रता का अमृत है, एक ऐसा पर्व जिसमें भारत आत्मनिर्भर होने का संकल्प लेता है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों ने बहुत से मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसको सभी के द्वारा बहुत सराहा गया। बच्चों ने गायन तथा नृत्य से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। अंत में अंत में विद्यालय के प्रबंधक डॉ अविनाश सक्सेना व प्रबंध समिति सदस्य मनोज सक्सेना ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती शुभा गौतम , श्रीमती अर्पणा कुमारी, श्रीमती इन्द्रमोहिनी, श्रीमती सुशीला भारती, श्रीमती रीता गुप्ता,आकाश सक्सेना, मनुज शर्मा, कुंज बिहारी, श्रीमती श्याम लता, श्रीमती कुंती श्रीमती नीलम, श्रीमती रानी आदि का सहयोग रहा।



Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।