होम एसओजी टीम और सदर पुलिस की सयुक्त मुढ़भेड़ में बाइक लुटेरे गैंग के 9 बदमाशो को गिरफ्तार किया है

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Aug 1, 2022 09:05 PM

एसओजी टीम और सदर पुलिस की सयुक्त मुढ़भेड़ में बाइक लुटेरे गैंग के 9 बदमाशो को गिरफ्तार किया है

पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के पास से भारी मात्रा में तमंचे भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह नौजवान लड़कों का गैंग है

एसओजी टीम और सदर पुलिस की सयुक्त मुढ़भेड़ में  बाइक लुटेरे गैंग के 9 बदमाशो को गिरफ्तार किया है

शाहजहांपुर।(Nandlal Sin5gh) एसओजी टीम और सदर पुलिस की सयुक्त मुढ़भेड़ में बाइक लुटेरे गैंग के 9 बदमाशो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के पास से भारी मात्रा में तमंचे भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह नौजवान लड़कों का गैंग है जो शहर में अपनी झूठी शान और अपना जलवा कायम करने के लिए घटनाओं को अंजाम देते थे। बाइक लुटेरे शाहजहांपुर सहित आसपास के जिलों में भी घटनाओं को अंजाम देते थे। खास बात यह है कि इस गैंग के लोग बेगुनाह लोगों को पीटकर उनका वीडियो बना लेते थे और फिर लोगों के दिलों में अपने गैंग का जलवा कायम करने के लिए उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देते थे।

शाहजहांपुर की एसओजी टीम और थाना सदर बाजार की पुलिस टीम ने मिलकर बाइक लुटेरे गैंग के नौ बदमाशो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लुटेरों के पास से 8 तमंचे और दर्जनभर से अधिक कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि इस गैंग के सभी सदस्य 19 से 20 साल की उम्र के नौजवान लड़के हैं। गैंग के लुटेरे लड़के समाज में अपनी झूठी शान के लिए और अपना जलवा कायम करते हुए लोगों के दिलों में अपने गैंग की दहशत पैदा करने के उद्देश्य से बेकसूर लोगों को अपना निशाना बनाते थे। और फिर बिना बात पर बेगुनाह लोगों को पीटते हुए उनका वीडियो बनाकर अपनी फेसबुक आईडी पर स्टेटस लगाते थे। पुलिस ने लुटेरे गैंग के सरगना सहित 9 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस लुटेरे गैंग के तीन लुटेरे बरेली के और 6 शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। एसपी ने बताया की इस गैंग के लडके शहर के मोहल्ला शहवाज नगर रोड पर एक मकान किराए पर लेकर रहते थे। मुखबिर की सूचना पर जब सदर पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए मकान पर छापेमारी की तो इन सभी बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद बमुश्किल पुलिस ने इन को गिरफ्तार किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)