होम बाथम वैश्य महासभा की महिला इकाई ने हरियाली तीज का त्यौहार उत्सव धूमधाम से मनाया
हरियाली तीज को बिबाहित महिलाए ब्रत रख कर अपने पति की दीर्घ आयु के लिए पूजा अर्चना करती है।और क्वारी लड़किया अपने बर पाने के लिए इस त्योहार को मानती है
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) सावन के महीना शिव भगवान को प्रसन्न करने के साथ हरियाली का प्रतीक भी माना जाता है। सावन के महीने में बारिश के कारण चारो तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है।सावन का महीना जनमानस के साथ पार्थ्वी पर रहने वाले हर प्राणी को भीषण गर्मी से राहत भी प्रदान करता है। हरे रंग को प्रकृति का रंग इसी लिए कहा जाता है। भगवान भोले नाथ को हरा रंग अत्याधिक प्रिय है।वैसे तो सावन के महीने में कई त्यौहार पड़ते है,उसी में से त्यौहार हरियाली तीज है।हरियाली तीज को बिबाहित महिलाए ब्रत रख कर अपने पति की दीर्घ आयु के लिए पूजा अर्चना करती है।और क्वारी लड़किया अपने बर पाने के लिए इस त्योहार को मानती है। हरियाली तीज के पवित्र त्यौहार को आज बाथम वैश्य महासभा की महिला इकाई ने तीजों का उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने सामूहिक नृत्य और सांस्कृति कार्यक्रमों में बड़े ही उमंग से भाग लिया। तीज क्वीन की कंपटीशन में जिला महिला अध्यक्ष ज्योति गुप्ता और नीतू गुप्ता ने बाजी मारी है जिनके सर पर ताज पहनाकर खुशी जाहिर की गई। संरक्षक रजनी गुप्ता शोभा गुप्ता और सीमा गुप्ता ने दोनों के सिर पर ताज को सजाया। नीतू गुप्ता शिल्पी गुप्ता आरती गुप्ता और महिला सखियों की उपस्थिति में कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। प्रिया और साधना भाभी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।