होम डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jul 31, 2022 06:53 PM

डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता

डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता

डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम व  द्वितीय पुरस्कार सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता

लखनऊ, 31 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की दो प्रतिभाशाली छात्राओं गौरी यादव व सुषमा भारद्वाज पाठक ने काउन्सिल फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) के तत्वावधान में आयोजित जोनल डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम व द्वितीय पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस होनहार छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रतियोगिता में अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. की इन मेधावी छात्राओं ने अंग्रेजी भाषा में अपनी तर्कपूर्ण, प्रभावशाली तथा धाराप्रवाह अभिव्यक्ति से निर्णायक मण्डल सहित सभी को प्रभावित किया। सी.एम.एस. छात्राओं की वैश्विक सोच एवं धाराप्रवाह प्रभावशाली अभिव्यक्ति यह दिखाती है कि वह आगे चलकर देश का गौरव बढ़ाने को तत्पर है।

            सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित करते हैं।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)